fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsपाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया 120 यात्रियों को...

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया 120 यात्रियों को बंदी बनाने का दावा

अभी तक छह सैन्यकर्मी मारे जा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 120 यात्री सवार थे

पाकिस्तान में आतंकियों ने पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. ऐसा हम नहीं कह रहे है दरअसल बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है और 120 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई सैन्य अभियान चलाया गया तो वे उन सभी को मार डालेंगे.

Screenshot 2025 03 11 200247

बलूचिस्तान प्रांत की सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आखिर BLA ने किस तरह ट्रेन को हाईजैक कर लिया.बलूचिस्तान प्रांत प्रशासन के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि बोलान में मस्काफ के इलाके में जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया गया है. ट्रेन के ड्राइवर जख्मी हैं. सिक्योरिटी फोर्सेज इलाके में भेजी गई है. उन्होंने बताया कि पूरा पहाड़ी इलाका है और सिक्योरिटी फोर्सेज वहां पहुंच रही हैं.

Screenshot 2025 03 11 200258

बलूचिस्तान प्रांत में बताया जा रहा है कि बोलान इलाके में ट्रेन सुरंग के अंदर पहुंची, जब यह हमला हुआ. ट्रेन सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी. मसलन, ट्रेन सुरंग नंबर 8 में ट्रेन जैसे ही पहुंची तो ट्रैक पर धमाका हो गया. ट्रेन रुक गई और हमलावरों ने ट्रेन के इंजन पर फायरिंग की और इसमें ड्राइवर जख्मी हो गया. ताजा जानकारी ये सामने आ रही है कि अभी तक इस अभियान में छह सैन्यकर्मी मारे जा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 120 यात्री सवार थे. साथ हि बलूचों की धमकी-अगर सेना ने किया ऑपरेशन तो होगा कत्लेआम.

Screenshot 2025 03 11 200227

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...