fbpx
  Previous   Next
HomeNationमहाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच, 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे...

महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच, 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संगम नगरी का दौरा और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ !

प्रधानमंत्री पहले श्रृंग्वेरपुर धाम जाएंगे, जहां भगवान राम और निषादराज के मिलन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.साथ ही 6500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाकुंभ 2025 की चल रही तैयारियों की समीक्षा की और घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 13 दिसंबर को प्रयागराज का दौरा करने वाले हैं. वह यहां करीब चार घंटे रहेंगे। इसमें श्रृंग्वेरपुर धाम से लेकर मेला क्षेत्र में करीब 6500 करोड़ की 150 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बृहस्पतिवार को पीएमओ में महाकुंभ की रूपरेखा प्रस्तुत की. इस बैठक को पीएम के आगमन की ही तैयारी माना जा रहा है.

collage 18 1

संगम नगरी में पीएम के कार्यक्रम की रुपरेखा !
प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज के दौरे पर है, इस दौरान पीएम मोदी संगम नगरी को 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. साथ ही साथ सबसे पहले श्रृंगवेरपुर धाम जाएंगे उसके बाद श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज और भगवान राम की गले मिलते प्रतिमा का अनावरण करेंगे, श्रृंगी ऋषि के आश्रम का भी अवलोकन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. पीएम मोदी इसके बाद संगम पर पूजन अर्चन करेंगे , अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर में भी दर्शन और पूजन भी कार्यक्रम में शामिल है. इसके बाद परेड मैदान में सभा को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित भी करेंगे साथ ही साथ करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.

Screenshot 2024 11 27 232400

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

अमित शाह की घुसपैठियों को दोटूक: खुद लौट जाओ तो कोई केस नहीं, वरना होगा कड़ा एक्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद से बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक बेहद सख्त और अंतिम चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों...

नीट पेपर लीक पर एक्शन मोड में सरकार: रक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल बैठक, 23 लाख छात्रों की पुनर्परीक्षा को लेकर बनी...

नीट (NEET UG) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर...

RELATED NEWS

मिडिल ईस्ट में बढ़ा नया कूटनीतिक तनाव: होर्मुज पर ईरान के दावों को अमेरिका ने बताया बकवास; रूस-चीन को भी दी सख्त चेतावनी

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में शांति बहाली की कोशिशों के बीच एक नया और बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ईरान के सरकारी...