fbpx
  Previous   Next
HomeSportsअपने डेब्यू मैच से ही तहलका मचाने वाले सरफराज खान से 'नाराज'...

अपने डेब्यू मैच से ही तहलका मचाने वाले सरफराज खान से ‘नाराज’ हुए सुनील गावस्कर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान !

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से सरफराज खान बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने अपने 3 टेस्ट मैच के 6 पारियों में अब तक तीन अर्धशतक जड चुके है.

सरफराज खान, घरेलू क्रिकेट में लगातार अपने बल्ले से तहलका मचाने और काफी इंतजार के बाद सरफराज खान को आखिरकार भारतीय टीम में जगह मिली. राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और दोनों पारियों में अर्धशतक बनाया था. टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से सरफराज खान बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

sarfarazkhan1 1708250639

धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भी सरफराज खान ने 60 गेंदों पर 56 रन बनाए. उनकी मनोरंजक पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल था.यह सरफराज का तीसरा मुकाबला है और उन्होंने तीसरे मैच में तीसरा अर्द्धशतक जड़ा है. बीते पांच पारियों में सरफराज के बल्ले से तीसरा अर्धशतक आया है.

08 03 2024 sarfaraz khan 2 23670187

लेकिन सरफराज के इस प्रदर्शन से लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर कतई खुश नहीं है. इसकी वजह जान के आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल धर्मशाला में जब ऐसा लग रहा था कि सरफराज बड़ा स्कोर बनाने जा रहे हैं, तो वह तीसरे सत्र की पहली ही गेंद पर शोएब बशीर का शिकार बन गए. जिससे कमेंट्री बॉक्स में बैठ सुनील गावस्कर खिन्न हौ गए. सरफराज खान ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया था, लेकिन वो इसमें लेट हो गए और स्लीप में खड़े जो रूट ने उनका कैच लपका. इससे पहले, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. सरफराज के आउट होने के बाद भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए.

Capture 3

सरफराज खान जिस शॉट पर आउट हुए, उससे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर संतुष्ट नहीं हैं. सुनील गावस्कर ने जियो सिनेमा के लिए कमेंट्री के दौरान कहा,”गेंद ऊपर पिच हुई थी, यह उस शॉट के लिए पर्याप्त छोटी नहीं थी. आप शॉट खेलने गए और और कीमत चुकाई. मेरा मतलब है कि आप चाय के बाद पहली गेंद खेल रहे हैं. अपने आप को थोड़ा ध्यान दें. डॉन ब्रैडमैन ने मुझसे कहा ‘हर गेंद जिसका मैं सामना करता हूं, भले ही मैं 200 पर हूं, मुझे लगता है कि मैं 0 पर हूं.’ और यहां सत्र की पहली ही गेंद पर ऐसा शॉट खेल रहे हैं.”

Only For SHAMBHURAJ 2024 03 09T145148.435

सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का आगाज तो शानदार किया है अब देखना होगा कि सरफराज अपना ये फार्म जारी रख पाते है कि नहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

सूर्या की कप्तानी पर ‘ग्रहण’! खराब फॉर्म के चलते क्या टीम इंडिया से भी होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए बॉस।

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026...

सूर्या के घर आई ‘नन्ही परी’: आईपीएल के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव, देविशा ने बेटी को दिया जन्म।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। आईपीएल...

हैदराबाद बनी ‘टेबल टॉपर’: ईशान-क्लासेन के तूफान के आगे कूपर कोनली का शतक पड़ा फीका, पंजाब की बादशाहत खत्म।

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बुधवार को खेले गए एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में...