fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessमहंगाई की मार के बीच टमाटर हुआ लाल, कीमतें 100 रुपये किलो...

महंगाई की मार के बीच टमाटर हुआ लाल, कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंची; जानें वजह और कब मिलेगी राहत

बिपरजॉय तूफान के कारण हुई बारिश से एक तरफ महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में टमाटर की फसल प्रभावित हुई तो दूसरी ओर बिहार और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के कारण भी टमाटर की फसल का नुकसान हुआ है। इसके परिणामस्वरूप देश के कई राज्यों की मंडियों में टमाटर की आवक कम हो गई, जिससे कीमतें रातों-रात आसमान छू गईं।

सब्जी मंडी में टमाटर का भाव इन दिनों लोगों को रुला रहा है। देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गई है। यहां तक कि थोक मंडियों में इसके भाव 60 रुपये से 80 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। बाजार के जानकारों के अनुसार बीते एक हफ्तों के दौरान ही बाजार में टमाटर की कीमतें दोगुना और कहीं-कहीं उससे भी ज्यादा हो गईं हैं। गाजियाबाद की थोक सब्जी मंडी से टमाटर खरीद कर खुदरा बाजार में बेचने वाले सचिन बताते हैं कि पिछले हफ्ते जो टमाटर बाजार में अपनी क्वालिटी के हिसाब से 30 से 40 रुपये के भाव पर बिक रहा था उसकी कीमतें अब 70 से 90 और कहीं-कहीं सौ रुपये किलो तक पहुंच गईं हैं.

23 11 2021 tomato prices n

टमाटर की कीमतों का आसमान छूता भाव सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के बाजार में नहीं है, उत्तर प्रदेश के अलावे महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी बीते कुछ हफ्तों के दौरान टमाटर की कीमतो में बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि महज एक महीने पहले तक उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में टमाटर दो रुपये प्रति किलोग्राम से आठ रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा था। पर जैसे की मानसून की पहली बारिश की खबरें आईं सबसे पहले टमाटर की कीमतों में ही बढ़ोतरी होनी शुरू हो गईं। कुछ मीडिया मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि बीते एक से दो महीने के दौरान टमाटर की कीमतों में 1900% तक का इजाफा हुआ है।  

download 2

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में टमाटर अपनी क्वालिटी के हिसाब से 60 रुपये प्रति किलोग्राम से 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है। मध्यप्रदेश में भी टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं हैं। यहां तक की टमाटर का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने वाले राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं।  

360 F 182609287 fBlQEnjWlhR157IbNk4NqtbZ5J0P4lVa

जानकार मानते हैं कि बिपरजॉय तूफान के कारण हुई बारिश से एक तरफ महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में टमाटर की फसल प्रभावित हुई है तो दूसरी ओर बिहार और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के कारण भी टमाटर की फसल का नुकसान हुआ है। इसके परिणामस्वरूप देश के कई राज्यों की मंडियों में टमाटर की आवक कम हो गई, जिससे कीमतें रातों-रात आसमान छू गईं। दूसरी ओर मॉनसून की बारिश शुरू होने से भी टमाटर की फसल प्रभावित हुई। टमाटर ही नहीं मंडियों में अन्य हरी सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कुछ राज्यों में अगले एक दो महीनों जब टमाटर व अन्य सब्बियों की नई खेप की आवक बढ़ेंगी कीमतों में राहत मिलगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

सोने के बाद अब चांदी पर सरकार का बड़ा एक्शन: फ्री श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ में डाला, बिना लाइसेंस नहीं होगा आयात

देश के बढ़ते आयात बिल (Import Bill) पर नियंत्रण पाने और कीमती धातुओं की निगरानी को कड़ा करने के लिए केंद्र सरकार ने एक...

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: चांदी ₹16,000 रुपये तक हुई सस्ती, डॉलर की मजबूती से धड़ाम हुआ बाजार

यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो दिनों से घरेलू और...

आम आदमी की जेब पर दोहरी मार! 8.30% पर पहुँची थोक महंगाई, $100 के पार कच्चे तेल ने बिगाड़ा बजट

देश में महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए बेहद परेशान करने वाली खबर आई है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के...