fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsबांग्लादेश में तख्तापलट ! बांग्लादेशी सेना ने शेख हसीना को देश छोडने...

बांग्लादेश में तख्तापलट ! बांग्लादेशी सेना ने शेख हसीना को देश छोडने के लिए क्यों दिए मात्र 45 मिनट?

बांग्लादेश की आर्मी ने शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सरकार की कमान संभाल ली है. आर्मी ने शेख हसीना को जान बचाने की खातिर 45 मिनट के अंदर देश छोड़ने को कहा था.

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन रविवार को सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया. बीते दिन हुई हिंसा के बाद शेख हसीना पर इस्तीफे का दबाव बना. सोमवार को हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया. फिर अपनी बहन के साथ देश छोड़कर चली गईं. रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना ढाका से भारत पहुंची हैं. उनका प्लेन हिंडन एयरबेस पर उतरा है. बताया जा रहा है कि शेख हसीना अपनी बहन रेहाना के साथ हिंडन एयरबेस से लंदन जाएंगी लेकिन फिलहाल शेख हसीना हिंडन एयरबेस के सेफ हाउ

12121121218


रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की आर्मी ने शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सरकार की कमान संभाल ली है. आर्मी ने शेख हसीना को जान बचाने की खातिर 45 मिनट के अंदर देश छोड़ने को कहा था. आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान ने बताया कि हसीना के देश छोड़ने के बाद अब आर्मी शांति से सरकार चलाएगी. जल्द ही अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा.

General Zaman and Sheikh Hasina 1

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना बतौर पीएम हिंसा को लेकर भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं. लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौका तक नहीं मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के नोटिस के बाद ही शेख हसीना से राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. जान बचाने के लिए वो महफूज जगह की तलाश में देश से रवाना हो गईं.
दोपहर करीब 2 बजे शेख हसीना अपनी बहन के साथ आर्मी के हेलिकॉप्टर के साथ ढाका से भारत के लिए रवाना हो गईं. भारत के हिंडन एयरबेस से वो अब लंदन चली जाएंगी. शेख हसीना के जाने के बाद इसका जश्न मनाने के लिए भीड़ सड़कों पर उतर आई थी.

bangladesh ap 2

हम शांति से चलाएंगे देश
शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश सेना के प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि आपकी जो मांग है, उसे हम पूरा करेंगे. देश में शांति वापस लाएंगे. हम इस देश को अंतरिम सरकार से चलाएंगे.” जनरल वकार-उज-जमान ने प्रदर्शनकारियों से कहा, “तोड़फोड़-आगजनी मारपीट से दूर रहिए. आप लोग हमारे साथ मिलकर चलेंगे, तो हालात सुधरेंगे. मारपीट हिंसा से कुछ नहीं मिलेगा. संघर्ष और अराजकता से दूर रहिए.”

88888

शेख हसीना 20 साल तक रहीं पीएम
शेख हसीना बांग्लादेश में 20 साल तक सत्ता में रहीं. उन्होंने 5 बार पीएम का पदभार संभाला. 1986 में हसीना ने पहली बार अस्थायी तौर पर पीएम का पद संभाला था. इसके बाद 23 जून 1996 में वो पहली बार पीएम चुनी गईं. 2001 से 2009 तक वो विपक्ष में रहीं. 2009 में दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली. 2014 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनीं. 2019 में चौथी बार पीएम बनीं. जनवरी 2024 में बांग्लादेश में आम चुनाव हुए और आवामी लीग सबसे बड़ी पार्टी बनी. फिर शेख हसीना पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनी थीं.

112121212121

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

शेयर बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर क्यों फिसला सेंसेक्स? 800 अंकों की गिरावट ने उड़ाए निवेशकों के होश!

भारतीय शेयर बाजार में आज 'बुल्स' और 'बियर्स' के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। गुरुवार सुबह शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार दोपहर...

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...