fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsभारत और कनाडा के बीच तनाव के बीच आई अच्छी खबर, भारत...

भारत और कनाडा के बीच तनाव के बीच आई अच्छी खबर, भारत कनाडा में महीने भर बाद दोबारा शुरू की कुछ वीजा सेवाएं

विदेश मंत्रालय ने भारत कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा में प्रगति देखता है बहुत जल्द वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है.

भारत राजनयिक विवाद के कारण पिछले महीने बंद कर दी गई वीजा सेवाओं को आंशिक रूप से फिर से शुरू करेगा. भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को कनाडा के ओटावा में कहा कि भारत 26 अक्टूबर से कनाडा प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा की सेवाएं 26 अक्टूबर से फिर से शुरू करने का ऐलान किया है. उच्चायोग ने मीडिया को जारी किए गए बयान में कहा है कि, “हालात के निरंतर मूल्यांकन के आधार पर आगे के फैसले लिए जाएंगे, जैसा उचित होगा, सूचित किया जाएगा.”

Capture 5

यह घटनाक्रम विदेश मंत्री एस जयशंकर के रविवार को दिए गए उस बयान के बाद सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा में प्रगति देखता है तो वह कनाडाई लोगों के लिए “बहुत जल्द” वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने पर विचार कर सकता है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से 18 सितंबर को आरोप लगाए जाने के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव आ गया था. ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंटों और जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध है.

भारत ने ट्रूडो के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. इसके कुछ दिनों बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की और ओटावा से भारत में अपनी राजनयिक मौजूदगी को कम करने के लिए कहा.

2221282574a1d6a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...

तमिलनाडु में ‘विजय’ शंखनाद: जोसेफ़ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने भव्य समारोह...

RELATED NEWS

2026 का महा-विजय घोष: “जहाँ भाजपा, वहाँ सुशासन”, बंगाल की जीत के बाद पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय...

वनडे के बाद अब टी20 की बारी! हरमनप्रीत की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने निकलेगी ‘विमेंस इन ब्लू’

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर इतिहास रचने के दहलीज पर खड़ी है। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम...

“गलत पार्टी में था सही आदमी”: राघव चड्ढा का ‘आप’ से मोहभंग, राज्यसभा में सांसदों की फौज लेकर हुए भगवा।

दिल्ली और पंजाब की राजनीति में आज उस समय बड़ा भूकंप आ गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद...