fbpx
  Previous   Next
HomeNationजानिए कौन से साधु ने कहा कि - 'स्वामी प्रसाद मौर्य को...

जानिए कौन से साधु ने कहा कि – ‘स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले को 25 करोड़ दूंगा…’,

परमहंस आचार्य ने एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए है. उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा उसको 25 करोड़ का इनाम दूंगा. पैसे उसके घर भिजवा दूंगा.

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा उसको 25 करोड़ का इनाम दूंगा. पैसे उसके घर भिजवा दूंगा और उसकी विधि सहायता भी करूंगा, क्योंकि इसने सभी हदें पार कर दी हैं. अब इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद भी अगर इसको किसी ने गोली नहीं मारी तो जरूरत पड़ने पर मैं स्वयं गोली मारूंगा. जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि देश का विभाजन करने वाले मोहम्मद अली जिन्ना और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया.

paramhansacharya 16532147993x2 1

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने देश के विभाजन का जिम्मेदार जिन्ना को नहीं हिंदू महासभा और वीर सावरकर को बताया है. इसलिए अयोध्या से आज इनाम की घोषणा करता हूं कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा उसको 25 करोड़ का इनाम दूंगा. उसके घर भिजवा दूंगा.

swami prasad maurya

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कही थी ये बातें बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बांदा में कहा था कि भारत और पाकिस्तान का विभाजन इसलिए हुआ क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी. इसकी वकालत जिन्ना ने नहीं की थी. जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, वे राष्ट्र के दुश्मन हैं. जो कोई हिंदू हिंदू राष्ट्र की बात करता है तो वो देश का दुश्मन है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...