fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsचीन के विदेश मंत्री चिन गांग एक महीने से हैं गायब, राष्ट्रपति...

चीन के विदेश मंत्री चिन गांग एक महीने से हैं गायब, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पद से हटाया.

एक महीने पहले रूसी, श्रीलंका और वियतनामी अधिकारियों के साथ एक बैठक में देखे गए थे चिन गांग. इसके बाद से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखे.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक महीने से रहस्यमय तरीके से लापता चल रहे विदेश मंत्री चिन गांग को पद से हटा दिया है. उन्होंने गांग की जगह पर वांग यी को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है. चिन गांग 8 महीने पहले यानी दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री बनाए गए थे. गांग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी की जगह ली थी. 25 जून के बाद से वह लापता हैं. वो कहां है किसी को इसकी जानकारी नहीं है.

चीन की शीर्ष विधायिका ने आपराधिक कानून संशोधन के मसौदे और आधिकारिक नियुक्ति और निष्कासन पर निर्णय की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक सत्र बुलाया. इसमें चिन गांग को हटाने और वांग यी को नियुक्त करने का ऐलान हुआ. एपी की रिपोर्ट में चिन गांग को हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन कहा गया है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निर्णय को लागू करने के लिए आदेश पर साइन किए हैं.

जिनपिंग के भरोसेमंद के रूप में देखे जाते थे गांग
चिन गांग को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भरोसेमंद के रूप में देखा जाता था. कई विश्लेषकों ने राजनयिक रैंकों में उनकी हालिया तेजी से वृद्धि को उनके संबंधों के लिए जिम्मेदार ठहराया था. चिन गांग आखिरी बार 25 जून को रूसी, श्रीलंका और वियतनामी अधिकारियों के साथ एक बैठक में देखे गए थे. इसके बाद से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखे. एक महीने से चिन गांग कहां हैं, यह किसी को भी नहीं पता. चीन के विदेश मंत्रालय को भी इसकी जानकारी नहीं है.

विदेश मंत्रालय ने कहा- हमें कोई जानकारी नहीं
चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चिन गांग को 4 जुलाई को यूरोपीय यूनियन के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेफ बोरेल से मीटिंग करनी थी. लेकिन ये मीटिंग अचानक आगे खिसका दी गई. बोरेल को दो दिन पहले इसकी जानकारी दी गई. इसमें मीटिंग आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया गया. इसके बाद 7 जुलाई को पहली बार मीडिया ने चीनी विदेश मंत्री गांग के बारे जानकारी मांगी. इसके जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

बता दें कि चीन के नए विदेश मंत्री बनाए गए वांग यी अब तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग कार्यालय के डायरेक्टर थे. वह जनवरी 2023 तक चीन के विदेश मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं. चीनी विदेश मंत्रालय ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

डोनाल्ड ट्रंप की ‘टैरिफ चेतावनी’ के बीच पुतिन की दोटूक: ग्लोबल साउथ बना आर्थिक विकास का नया केंद्र, ब्रिक्स देशों का व्यापार $1 खरब...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम' (SPIEF) के मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति को...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 60 लाख पौधे, ई-व्हीकल्स और सोलर पावर के दम पर एकता नगर ने पेश किया ‘ग्रीन टूरिज्म’ का वैश्विक मॉडल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'हरित और सतत विकास' (Green & Sustainable Development) के सपने को साकार करते हुए गुजरात का...

RELATED NEWS

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

आरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने 92 रनों से जीतकर पक्का किया खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में इतिहास रच दिया। आरसीबी...

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर! गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद फैसला

कर्नाटक के सियासी गलियारों में लंबे समय से जारी उथल-पुथल अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचती नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से...