fbpx
  Previous   Next
HomeSportsआस्ट्रेलियन पूर्व कप्तान पोंटिंग ने टीम इंडिया को लेकर कर दी बड़ी...

आस्ट्रेलियन पूर्व कप्तान पोंटिंग ने टीम इंडिया को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बाकी टीमों में मची खलबली !

टीम इंडिया ने अभी तक अपने अभियान को अजेय बनाई हुई है, विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद हौसले बुलंद है.

टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से धमाकेदार जीत के साथ की. इसके बाद टीम इंडिया ने अपने अगले मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर जीत के अभियान को बरकरार रखा और अपनी नज़र चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के ऊपर जमाये रखा. 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की पूरी टीम को मात्र 191 रनों पर समेट कर सात विकेट से एकतरफा जीत हासिल की और इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने के अजेय अभियान को बरकरार रखा.
टीम इंडिया के अब तक के प्रदर्शन से ये अंदाजा हर कोई लगा सकता है की टीम इंडिया इस बार विश्व कप अपने नाम कर सकती है. हालाँकि ये अभी टूर्नामेंट का शरुआती दौर है ऐसे में टीम इंडिया को अपने बाकी मुकाबले में भी ये प्रदर्शन दोहराना होगा. इस बीच टीम इंडिया के विश्व कप जीतने के उम्मीद पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

1200 675 19788222 1011 19788222 1697530323285

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि ‘निश्चिंत’ कप्तान रोहित शर्मा भारत को उसकी धरती पर दूसरा विश्व कप दिला सकते हैं. लगातार तीन शानदार जीत के साथ भारत ने अपने विश्व कप अभियान का बेहतरीन आगाज किया है. पोंटिंग ने आईसीसी से कहा ,‘‘ वह बिल्कुल बेपरवाह है, चिंतारहित. वह विचलित नहीं होते. उसके खेल में भी यह दिखता है. वह शानदार बल्लेबाज है और मैदान के भीतर तथा बाहर भी निश्चिंत सा दिखता है.”

13

रोहित दिसंबर 2021 में विराट कोहली की जगह भारत के कप्तान बने थे. पोंटिंग का मानना है कि रोहित की कप्तानी में विराट अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर सकता है. उन्होंने कहा ,‘‘ विराट काफी जज्बाती खिलाड़ी है. वह प्रशंसकों की सुनता है और उन्हें जवाब भी देता है. उसके जैसे व्यक्ति के लिये यह काम थोड़ा कठिन होता.” पोंटिंग ने कहा ,‘‘ रोहित को कठिनाई नहीं होगी. वह शानदार खिलाड़ी है और कप्तानी भी बहुत अच्छे से कर रहा है.”

21 2

भारत ने पिछली बार 2011 में श्रीलंका को फाइनल में हराकर अपनी धरती पर ही विश्व कप जीता था. अपने देश में खेलने पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होता है लेकिन पोंटिग ने कहा कि रोहित इससे निपटने में सक्षम है. उन्होंने कहा ,‘‘यह नहीं कह सकते कि भारत पर अपेक्षाओं का दबाव नहीं होगा. जरूर होगा लेकिन रोहित इससे निपट सकते हैं. भारत के पास बहुत प्रतिभाशाली टीम है. उनकी तेज गेंदबाजी, स्पिन, शीर्षक्रम, मध्यक्रम सब कुछ उम्दा है. उन्हें हराना बहुत कठिन होगा.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भारत को राहत के संकेत, ईरान बोला- इंडिया हमारा दोस्त

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान के अधिकारियों ने संकेत दिया...

पीएम किसान योजना की नई किस्त जारी, कुछ किसानों के खातों में नहीं पहुंचे पैसे

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana...

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ा सैन्य तनाव, इस्लामाबाद में सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

दक्षिण एशिया में सुरक्षा हालात एक बार फिर संवेदनशील होते दिखाई दे रहे हैं। हाल के दिनों में Afghanistan और Pakistan के बीच सीमा...

RELATED NEWS

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर हुई घटना के बाद अर्शदीप सिंह पर आईसीसी की कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के चलते भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फिर जीता टी20 विश्व कप, अहमदाबाद में बना नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब India national cricket team ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर दुनिया...