fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentधर्मेंद्र की 450 करोड़ की संपत्ति का असली हकदार कौन? 2 पत्नी...

धर्मेंद्र की 450 करोड़ की संपत्ति का असली हकदार कौन? 2 पत्नी और 6 बच्चों में किसे मिलेगा ज्यादा हिस्सा?

धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं और दोनों शादी से उन्हें 6 बच्चे हैं. एक्टर की संपत्ति और उनकी पैतृक संपत्ति पर सबसे ज्यादा हक किसका है.

बॉलीवुड के ‘ही मैन’ यानि धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में 24 नवंबर को मुबंई में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ईलाज के बाद उनका घर पर ही इलाज चल रहा था. लेकिन सोमवार को उनका निधन हो गया. मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, गोविंदा, अक्षय कुमार समेत कई दिग्गज सितारे पहुंचे. अपने एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले धर्मेंद्र पाजी अपने पीछे 450 करोड़ से अधिक की संपत्ति पीछे छोड गए. ऐसे में जायदाद और पैतृक संपत्ति पर सबसे ज्यादा हक किसका है. क्या कहता है कानून, चलिए आपको बताते हैं.

image 134

कितनी है धर्मेंद्र की कुल संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की कुल संपत्ति 335 से 450 करोड़ के बीच आंकी गई है, जिसका एक बड़ा हिस्सा उनके शानदार एक्टिंग करियर और एक बड़े रियल एस्टेट पोर्टफोलियो से आता है, जिसमें लोनावाला में 100 एकड़ का एक फार्म हाउस भी शामिल है. उनकी संपत्ति बिजनेस वेंचर से भी आती है. इसी के साथ कंपनी ‘विजेता फिल्म्स’, फिल्म प्रोडक्शन और ‘गरम धरम ढाबा’ जैसे रेस्टोरेंट से भी उन्हें मोटी कमाई होती है.

image 133

धर्मेंद्र की हुई थी दो शादियां
धर्मेंद्र की दो शादी हुई थी. ऐसे में उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनकी दो बेटियां, विजेता और अजीता देओल भी हैं. वहीं उनके दो बेटे-सनी देओल और बॉबी देओल हैं. वहीं उनकी दूसरी शादी हेमा मालिनी से हुई, जिनसे उनकी दो बेटियां, ईशा देओल और अहाना देओल हैं. जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी, तब उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर जीवित थीं और तलाक नहीं हुआ था.

image 135

किसे मिलेगा संपत्ति पर हक
साल 2023 के फैसले के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की पहली पत्नी जीवित है और तलाक नहीं हुआ है, तो हिंदू मैरिज एक्ट धारा 16 (1) of HMA के तहत दूसरी शादी अमान्य मानी जाएगी. इसी के साथ पहली शादी से हुए बच्चों का पिता की संपति पर बराबर का हक होगा.

image 136


पैतृक संपत्ति पर इन बच्चों का नहीं होगा सीधा अधिकार
धारा 16 (1) के तहत, अगर पिता की दूसरी शादी हो जाती है, तो पहली पत्नी के बच्चों को पिता की संपत्ति पर पूरा हक दिया जाएगा और वे इसके हकदार भी हैं. लेकिन आपको बता दें कि पहली पत्नी के बच्चों का हक सिर्फ पिता की संपत्ति तक सीमित रहेगा. जिसका अर्थ यह है कि उनका पैतृक संपत्ति पर सीधा अधिकार नहीं होगा.

image 137

हेमा मालिनी की बेटियों को मिलेगा पैतृक संपत्ति पर हक
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा और अहाना को पिता की संपत्ति और पैतृक संपत्ति में हक मिलेगा. आपको बता दें, कानूनी भाषा में इसे ‘काल्पनिक बंटवारा’ कहा जाता है. यानी पैतृक संपत्ति में जो भी हिस्सा धर्मेंद्र के हिस्से आता है, उसका बंटवारा उनके वारिसों में बराबर होगा.

image 138

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...