fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsयूपी के फतेहपुर से दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर! मामूली विवाद...

यूपी के फतेहपुर से दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर! मामूली विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार बेरहमी से हत्या.

हथगांव थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच तबाड़तोड़ गोलियां चलीं. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मंगलवार को उस वक़्त सनसनी फैल गई, जब एक मामूली साइड के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दिल दहला देने वाली वारदात में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. गांव में तनाव का माहौल है, मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल तैनात है. मृतकों में पप्पू-पुत्र लाल बहादुर, पिंकू-पुत्र लाल बहादुर और अभय प्रताप सिंह -पुत्र लाल बहादुर के रुप में पहचान की गई है.

Screenshot 2025 04 08 130707

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर और बाइक को रास्ता न देने को लेकर कहासुनी हुई थी, जो कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गई. आरोप है कि हमलावरों ने परिवार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से पूरा अखरी गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Screenshot 2025 04 08 130657 1

एसपी ने बताया कि मृतकों की मां ने पुलिस को एप्लिकेशन दी है. इसमें गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार उर्फ मुन्नू सिंह और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

Screenshot 2025 04 08 130831 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...