fbpx
  Previous   Next
HomeSportsT20 में श्रीलंका का सुपडा साफ के बाद भी संतुष्ट नहीं हेड...

T20 में श्रीलंका का सुपडा साफ के बाद भी संतुष्ट नहीं हेड कोच गौतम गंभीर, खिलाडियों से कर दी यह मांग

श्रीलंका के 3-0 से सफाए के बाद फैंस और पंडितों के बीच हर ओर गौतम गंभीर और सूर्यकुमार की जमकर प्रशंसा हो रही है

टीम इंडिया ने मंगलवार को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच जीतकर मेजबानों का 3-0 से भले ही सफाया कर दिया हो, लेकिन नए हेड को गौतम गंभीर इसके बावजूद संतुष्ट नहीं हैं. गौतम ने लंका के सफाए के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की, लेकिन उन्होंने टीम को साफ-साफ बता भी दिया कि वह क्या चाहते हैं. मैच के बाद गंभीर ने टीम की खासी प्रशंसा की, लेकिन साथ ही उन्होंने टीम से खास मांग भी कर डाली है.

1722414804665 Untitled 1

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ड्रेसिंग रूम में बातचीत का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें गंभीर ने कहा, ‘श्रृंखला में शानदार जीत के लिए सभी को बधाई. सूर्यकुमार को शानदार बल्लेबाजी और बेजोड़ कप्तानी के लिए बधाई. मैंने मैच शुरू होने से पहले कुछ कहा था और आप लोगों ने उस पर पूरी तरह से अमल किया. जब आप आखिर तक हार नहीं मानते तो उसका परिणाम ऐसा मिलता है.’ उन्होंने कहा,‘इस तरह के मैच में अनुकूल परिणाम तभी हासिल होता है, जब आप प्रत्येक गेंद और प्रत्येक रन के लिए संघर्ष करना जारी रखते हैं. यह मैच उसका शानदार उदाहरण है.’

12188

गंभीर ने इसके साथ ही टर्न लेती पिचों पर अपने खेल में लगातार सुधार करने की अपील की जिनमें विशेष कर बल्लेबाजों को अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा,‘हमें लगातार बेहतर बनने के लिए प्रयास जारी रखने होंगे. हमें अपने कौशल ने लगातार सुधार करना होगा क्योंकि हमें इस तरह के विकट पर और बेहतर बनने की जरूरत है. हमें सबसे पहले परिस्थितियों का जल्द से जल्द आंकलन करके उसके अनुसार खेलना होगा.’

25252889

साथ ही, गंभीर ने उन खिलाड़ियों से अपनी फिटनेस पर काम करते रहने का आग्रह किया जो शुक्रवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा,‘कुछ खिलाड़ी वनडे श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं, वह यह सुनिश्चित करें कि जब वह बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के लिए वापसी करें, तो पूरी तरह से फिट रहें. अपने कौशल और फिटनेस को बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है.’

454545454545

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...