fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentबाहुबली फेम अभिनेता प्रभास की नई मूवी 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर...

बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास की नई मूवी ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर लाया सैलाब ! तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड!

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार को देश भर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. जिसके चलते फिल्म रिकोर्डतोड कमाई कर रही है.

दो दिन पहले रिलीज हुई प्रभास स्टारर मूवी सालार को देश भर में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. शुक्रवार को फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी. रिलीज होते ही फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 80 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की. एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर डंकी को प्रभास की फिल्म सालार जबरदस्त टक्कर दे रही है. रिलीज के दूसरे दिन सालार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया है. फिल्म को वीकेंड का अच्छा फायदा मिल रहा है. साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर सालार एक फुल एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसे देश भर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

maxresdefault 1

शुरूआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ?
सालार की धमाकेदार ओपनिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज होते ही फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. रिलीज के पहले दिन देश के कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहा. ओपनिंग डे की तरह दूसरे दिन भी फिल्म ने कमाई का सिलसिला जारी रखा है. दूसरे दिन के कमाई की बात करें तो सालार ने दुनियाभर में लगभग 180-200 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है. बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद सालार भी प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है. सालार को प्रशांत नील ने निर्देशित किया है. फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और टीनू आनंद जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

maxresdefault 2

सालार सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म !
एडवांस बुकिंग के मामले में प्रभास की सालार ने शाहरुख की डंकी को भी पीछे छोड़ दिया था. यही नहीं सालार यूएसए में इस साल सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने लगभग 49 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया है. कमाई का यह आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख स्टारर डंकी की ओपनिंग कलेक्शन से भी ज्यादा है.

salaar et 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा; मारुति मंदिर के सभा मंडप की छत गिरी, मलबे में दबे 30-40 श्रद्धालु

महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार (20 जून 2026) को जिले के मानवत तहसील...

“यह कोई धर्मशाला नहीं, यहाँ वही रहेगा जो यहाँ जन्मा है”—कोल्हापुर में घुसपैठियों पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा और घुसपैठ के...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...