fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessRBI ने इन 3 बड़े बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना,आपका बैंक भी...

RBI ने इन 3 बड़े बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना,आपका बैंक भी तो शामिल नहीं?

रिजर्व बैंक ने निर्देशों का अनुपालन न करने के चलते बैंकों के खिलाफ यह कदम उठाया है. आरबीआई के अनुसार, यह जुर्माना बैंकों द्वारा रेगुलेटरी कम्पलायंस में कमियों पर आधारित है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन को लेकर तीन बड़े बैंकों के खिलाफ एक सख्त कदम उठाया है. इसके तहत केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है. RBI ने जिन तीन बैंकों पर जुर्माना लगाया है, उनमें जम्मू एंड कश्मीर बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एक्सिस बैंक का नाम शामिल है.

इसको लेकर आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने के चलते यह कदम उठाया हैआपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही आरबीआई ने जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि उसने एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. RBI ने बताया कि एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड बकाया के देर से भुगतान करने के लिए कुछ अकाउंट पर पेनाल्टी चार्ज लगाया था, जबकि ग्राहकों ने थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म के जरिये से ड्यू डेट तक बकाया का भुगतान कर दिया था.आरबीआई के अनुसार, यह जुर्माना बैंकों द्वारा रेगुलेटरी कम्पलायंस में कमियों पर आधारित है. . यह कार्रवाई बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल खड़ा नही करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी; मई में एक्सपोर्ट 18% बढ़कर 45.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते और 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' के दोबारा खुलने की आहट के...