fbpx
  Previous   Next
HomeNationराम भक्तों के लिए खुशखबरी, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद...

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आपके शहर से चलेगी आस्था ट्रेन. जान लीजिए रुट

भारतीय रेलवे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों की आस्था को ध्यान रखते हुए 100 दिनों तक अलग-अलग शहरों से चलेंगी विशेष ट्रेन.

22 जनवरी का एतिहासिक दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है मंदिर के उद्घाटन के बाद भारतीय रेलवे ‘आस्था’ नाम की स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ट्रेनें देश भर के 66 अलग-अलग जगहों को अयोध्या से जोड़ेंगी. राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे. श्रद्धालुओं की मांग के आधार पर बाद में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निज़ामुद्दीन और आनंद विहार से विशेष आस्था ट्रेनें शुरू की जाएंगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा, ट्रेनें अगरतला, तिनसुकिया, बाड़मेर, कटरा, जम्मू, नासिक, देहरादून, भद्रक, खुर्दा रोड, कोट्टायम, सिकंदराबाद, हैदराबाद और काजीपेट से भी चलेंगी.

608235 indian rail ram janm


तमिलनाडु में आस्था स्पेशल ट्रेन चेन्नई, सेलम और मदुरै समेत नौ स्टेशनों से शुरू की जाएगी. महाराष्ट्र के कुल सात स्टेशनों – नागपुर, पुणे, मुंबई, वर्धा, जालना और नासिक से अयोध्या को जोड़ने वाली आस्था विशेष ट्रेनें चलेंगी. भारतीय रेलवे की करीब 200 विशेष ट्रेन चलाने की योजना पहले ही पाइपलाइन में है. इन ट्रेनों में केवल ऑपरेशनल स्टॉपेज होंगे. इसके अलावा, ये ट्रेनें राम मंदिर उद्घाटन समारोह के बाद 100 दिनों तक अलग-अलग शहरों से चलेंगी.

Pune To Ayodhya

दिल्ली में कहां कहां से चलेगी ट्रेन महाराष्ट्र में कहां कहां से चलेगी ट्रेन
मुंबई -अयोध्या-मुंबई
नागपुर-अयोध्या-नागपुर
पुणे-अयोध्या-पुणे
वर्धा-अयोध्या-वर्धा
जालना-अयोध्या-जालना
नई दिल्ली स्टेशन-अयोध्या-नई दिल्ली स्टेशन
आनंद विहार-अयोध्या-आनंद विहार
निजामुद्दीन-अयोध्या-निजामुद्दीन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन-अयोध्या-पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

महाराष्ट्र में कहां कहां से चलेगी ट्रेन
मुंबई -अयोध्या-मुंबई
नागपुर-अयोध्या-नागपुर
पुणे-अयोध्या-पुणे
वर्धा-अयोध्या-वर्धा
जालना-अयोध्या-जालना


गोवा – अयोध्या- गोवा

तेलंगाना में कहां कहां से चलेगी ट्रेन
सिकंदराबाद-अयोध्या-सिकंदराबाद
काजिपेट-अयोध्या-काजिपेट

indian railway irctc 21

तमिलनाडु में कहां कहां से चलेगी ट्रेन
चेन्नई-अयोध्या-चेन्नई
कोयंबटूर-अयोध्या-कोयंबटूर
मदुरै-अयोध्या-मदुरै
सलेम-अयोध्या-सलेम

जम्मू-कश्मीर में कहां कहां से चलेगी ट्रेन
जम्मू-अयोध्या-जम्मू
कटरा-अयोध्या-कटरा

1 10

गुजरात में कहां कहां से चलेगी ट्रेन
उधना-अयोध्या-उधना
मेहसाणा-अयोध्या-मेहसाणा
वापी-अयोध्या-वापीे
वडोदरा-अयोध्या-वडोदरा
वलसाड-अयोध्या-वलसाड

मध्य प्रदेश में कहां कहां से चलेगी ट्रेन
इंदौर-अयोध्या-इंदौर
बीना-अयोध्या-बीना
भोपाल-अयोध्या-भोपाल
जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...