fbpx
  Previous   Next
HomeSportsसाउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान से पहले हार्दिक पांड्या...

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान से पहले हार्दिक पांड्या और बुमराह को लेकर होगा बड़ा फैसला!

टेस्ट के बाद टीम इंडिया मेहमान टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, दोनों देशों के बीच पहला वनडे मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा जिसको लेकर जल्द ही टीम का होगा ऐलान.

टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया ही व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान किया जाना है, तो बड़ी खबर यह आ रही है कि हार्दिक पांड्या ने इस सीरीज से हटने का फैसला किया है, तो वहीं तीन मैचों की सीरीज से सेलेक्टर्स ने स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को आराम देने का मन बना लिया है. दोनों देशों के बीच पहला वनडे मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा. पिछले काफी समय से एक तरह से रेस्ट पर चल रहे हार्दिक पांड्या को लेकर उनके फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित थे. वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांड्या की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब हार्दिक का सीरीज से हटना चाहने वालों के लिए निराशा की बात है. लेकिन हार्दिक ने बड़ी वजह से यह फैसला लिया है.

image 104

हार्दिक पंड्या क्यों नहीं खेल रहे हैं?
इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ छुट्टियां बिता रहे हार्दिक पांड्या ने वर्कलोड मैंनेजमेंट और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज से हटने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, पांड्या टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, जिससे वह पूरी तरह से टी20 विश्व कप और इस सबसे छोटे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित कर सकें. बीसीसीआई से जुड़े नजदीकी सूत्र ने बताया, ‘इस समय पांड्या अपनी चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं. वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जरूरी दिनचर्या से गुजर रहे हैं. उन्हें अपने वर्कलोड की भरपाई करनी है और ऐसे में उनका वनडे सीरीज में खेलना जोखिम भरा होगा. टी20 विश्व कप शुरू होने तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम और हार्दिक खुद पूरी तरह से टी20 विश्व कप पर ध्यानकेंद्रित करेंगे.’

image 105

वापसी से पहले साबित करनी होगी फिटनेस
हार्दिक को टीम इंडिया में वापसी के लिए चोट से पूरी तरह उबरने के बाद मेडिकल टीम से सर्टिफिकेट लेने के बाद अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. इसके तहत पांड्या बड़ौदा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे और इसी के बाद वह दक्षिण अफ्रीका और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे.

image 106

बुमराह को भी दिया जाएगा आराम
अब यह तो आप जानते ही हैं कि स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को चोट के कारण उनका खास ख्याल रखना होता है. जस्सी को टेस्ट और टी20 में खिलाया जाता है, लेकिन अब सेलेक्टर्स उन्हें वनडे सीरीज से आराम देने की तैयारी में हैं. अगरकर और प्रबंधन चाहता है कि जब भारत अगले साल टी20 विश्व कप खेले, तो बुमराह पूरी तरह से तरोताजा और फिट रहें.

image 107

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली का भयावह अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, अब तक 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर अंतर्गत हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण अग्निकांड...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

RELATED NEWS

आरसीबी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन; फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT)...

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 का सपना टूटा: ट्रायल के सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने 6-4 से हराया

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का आगामी एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूट गया है। शनिवार (30 मई) को नई...

आईपीएल 2026 का महामुकाबला: शुभमन-सुदर्शन की जोड़ी को रोक पाएगा आरसीबी का बॉलिंग अटैक?

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा और खिताबी मुकाबला अब अपने मुकाम पर पहुँच चुका है। 31 मई को अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम...