fbpx
  Previous   Next
HomeNationये रही राम मंदिर के दिव्य धर्म ध्वज की पहली झलक, थ्री...

ये रही राम मंदिर के दिव्य धर्म ध्वज की पहली झलक, थ्री लेयर फैब्रिक से बना रामलला का धव्ज को बनने में लगा 25 दिन

राम मंदिर के शिखर पर लहराने वाला ध्वज बहुत ही खास है. इसका रंग और चिन्हों के बारे में तो पहले ही पता चल गया था. अब इसकी पहली झलक भी सामने आ गई है.

राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को धर्म ध्वज फहराया जाएगा. अयोध्या में इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. पीएम मोदी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे. राम मंदिर के शिखर पर लहराने वाला ध्वज बहुत ही खास है. इसका रंग और चिन्हों के बारे में तो पहले ही पता चल गया था. अब इसकी पहली झलक भी सामने आ गई है. दिव्य सा दिखने वाला यह ध्वज गुजरात के अहमदाबाद में बनाया गया है. राम मंदिर के शिखर की शोभा बढ़ाने वाले इस ध्वज की पहली तस्वीर सामने आ गई है. यह देखने में चमकदार केसरिया रंग का है. इस पर सूर्यदेव विराजमान हैं और वहीं ऊँ भी बना हुआ है. इसके साथ ही खास कोविदार वृक्ष भी ध्वज पर बना है.

image 108


कितने दिन में बना राम मंदिर ध्वज?
ध्वज निर्माता कश्यप मेवाड़ा ने बताया कि इसे बनने में 25 दिन का समय लगा. यह तीन-परत वाले कपड़े से बना है. इसमें लगी हर एक चीज स्वदेशी है. इसे पूरी तरह से हाथ से बनाया गया है. किनारों पर गोल्डन फैब्रिक लगाया गया है और अंदर अस्तर भी लगाया गया है. ऊपर सिल्क के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है. जो भी चिन्ह बनाए गए हैं तो सब हाथ की कारीगरी है. हाथ से ये सब बनाने में 7-8 दिन का समय लगा.

image 109


राम मंदिर के लिए बनाई और भी सामग्री
ध्वज निर्माता ने राम मंदिर ध्वज बनाने को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि पीएम मोदी खुद इसका उद्घाटन अपने हाथों से करेंगे, ये जानकार वह बहुत खुश हैं. उन्होंने बताया कि राम मंदिर के लिए और भी बहुत सी सामग्री उनके यहां से जा चुकी है. मंदिर के लिए दान पेटी भी उन्होंने ही बनाई थी. भगवान के आभषण रखने के लिए ब्रास का बॉक्स भी उनके यहां ही तैयार किया गया था.

image 110


विश्वकर्मा समुदाय के लिए गर्व की बात
कश्यप मेवाड़ा ने कहा कि राम मंदिर के लिए चीजें बनाना उनके, गुजरात के और उनके पूरे विश्वकर्मा समुदाय के लिए भी बहुत ही गर्व की बात है. बता दें कि 191 फीट की ऊंचाई पर जब सनातन परंपरा का प्रतीक ये ध्वज लहराएगा तो राम दिव्य राम मंदिर की शोभा और भी बढ़ जाएगी.

image 111

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अगले 48 घंटे बेहद अहम! पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की महा-बैठक; ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन से पहले ऐतिहासिक डील संभव

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौतेको लेकर एक बहुत बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। दोनों देशों...

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

RELATED NEWS

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

‘आप’ विधायक चैतर वसावा और उनकी पत्नी समेत 8 लोगों को 7 साल की जेल; अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा राजनीतिक झटका

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों और आदिवासी क्षेत्रों में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवारको एक बहुत बड़ा...

आ गई राहतभरी खबर! परसों इन राज्यों में दस्तक देगा मॉनसून; दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में भीषण हीटवेव का अलर्ट

उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सामना कर रहे करोड़ों लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) की ओर से...