fbpx
  Previous   Next
HomeHealthदही के साथ कभी भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें,...

दही के साथ कभी भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें, नुकसान जान चौंक जाएंगे आप

दही सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए तो नुकसानदेह भी हो सकता है. यहां जानिए कौन सी चीजें दही के साथ बिल्कुल नहीं खानी चाहिए.

दही को पेट और पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. दही में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और पाचन तंत्र हेल्दी रहता है. दही के साथ कुछ चीजें खाने से इसका फायदा उल्टा भी पड़ सकता है? कुछ फूड्स ऐसे हैं जिन्हें दही के साथ खाने पर शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं, पाचन तंत्र गड़बड़ाता है और त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन B12 शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, पाचन सुधारते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. दही को हम कई तरह से डाइट में शामिल करते हैं. रोजाना की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम दही के साथ बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें दही के साथ खाना न सिर्फ पाचन बल्कि पूरे स्वास्थ्य को नुकसान को पहुंचा सकती हैं. 

image 18

कभी साथ में अंडा न खाएं

अंडा और दही दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं. जब इन्हें एक साथ खाया जाता है, तो शरीर को इन्हें पचाने में मुश्किल होती है. इससे अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे शरीर में एसिडिटी बढ़ती है, जिससे त्वचा पर मुंहासे, थकान और पाचन गड़बड़ी हो सकती है. अगर आप अंडा खाते हैं, तो दही कम से कम 2 घंटे बाद लें.

image 19

दही के साथ ये खट्टे फल भी न खाएं

अगर आप दही के साथ अनानास, संतरा, कीवी, ग्रेपफ्रूट खाते हैं तो आज से ही छोड़ दें ये आदत. इन फलों में विटामिन C और सिट्रिक एसिड होता है, जबकि दही में लैक्टिक एसिड होता है. जब ये दोनों एसिड मिलते हैं, तो शरीर में एसिडिक रिएक्शन होता है. इससे पेट दर्द, गैस, डायरिया और त्वचा पर एलर्जी हो सकती है. इन फलों को दही से अलग समय पर खाएं.

image 20

टमाटर भी दही के साथ नहीं खाना चाहिए

क्या आप जानते हैं कि टमाटर को भी दही के साथ नहीं खाना चाहिए. टमाटर में ऑक्सालिक एसिड होता है, जो दही के कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सालेट बना सकता है. यह किडनी स्टोन का कारण बन सकता है. इसके साथ ही किडनी पर असर, पाचन गड़बड़ी और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

image 21

दही के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन के नुकसान

अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. मुंहासे, एलर्जी और रैशेज हो सकते हैं. गलत फूड कॉम्बिनेशन से शरीर में विषैले तत्व बनते हैं. शरीर भारी और थका-थका महसूस करता है.

image 22

दही के साथ क्या खा सकते हैं?

दही-चावल का कॉम्बिनेशन पाचन के लिए अच्छा होता है. गुड़: दही के साथ थोड़ा गुड़ खाने से पाचन सुधरता है. ककड़ी या खीरा: गर्मियों में दही के साथ खीरा ठंडक देता है. पुदीना और जीरा: दही में मिलाकर खाने से पाचन बेहतर होता है.

image 23

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...