fbpx
  Previous   Next
HomeHealthबादाम और अखरोट एक दिन में कितने खाने चाहिए ? नुकसान से...

बादाम और अखरोट एक दिन में कितने खाने चाहिए ? नुकसान से बचने के लिए जानिए सही मात्रा !

बादाम और अखरोट हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है ये तो सभी जानते होंगे लेकिन कितनी मात्रा में खाना चाहिए ये एक महत्वपूर्ण पहलू है

ऐसा कहा गया है कि “अति सर्वत्र वर्जयेत्” यानि किसी भी चीज़ की अधिकता हर जगह बुरी होती है. ये बात हर एक वस्तु के लिए लागु होता है चाहे वो वस्तु स्वास्थ्य के लिए कितना भी लाभकारी क्यों ना हो. अब आप बादाम और अखरोट खाना को ही ले लीजिए ये दोनो ही वस्तु सेहत के लिए कितना अच्छा होता है, ये तो हम सब जानते हैं. ये दोनों ‘सुपरफूड्स’ हैं जो दिमाग को तेज करते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं और आपको एनर्जी से भर देते हैं. लेकिन इन्हें खाने का सही तरीका और सबसे जरूरी सही मात्रा क्या है, इसको लेकर लोगों के दिमाग में हमेशा सवाल उठता है.

image 56


1 दिन में कितने बादाम और अखरोट खाएं?

अगर आप अपनी सेहत को अच्छी रखना चाहते हैं, तो एक दिन में 5 से 8 बादाम खाना सबसे बेहतरीन माना जाता है. बादाम से भी ज्यादा जरूरी है अखरोट की मात्रा पर ध्यान देना. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे दिल और दिमाग के लिए किसी वरदान से कम नहीं. इसलिए रोजाना आपको 2 पूरे अखरोट ही खाने चाहिए. इससे खाने पर शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है. दरअसल, बादाम और अखरोट दोनों में अच्छी मात्रा में कैलोरी और फैट होता है. अगर आप इन्हें ज्यादा खाएंगे, तो आपका वजन बढ़ सकता है.

image 57


बादाम और अखरोट कैसे खाएं?
इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह छीलकर खाएं. भीगे हुए बादाम पचने में आसान होते हैं और उनके पोषक तत्व शरीर को भरपूर मिलते हैं. ये आपके दिमाग और त्वचा के लिए शानदार होते हैं. अगर आप कसरत ज्यादा करते हैं या आप बच्चे हैं, तो आप यह मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं. अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लेना सबसे अच्छा रहेगा. हर दिन 5 से 8 भीगे हुए बादाम और 2 भीगे हुए अखरोट खाएं. बस इतना काफी है. यह सही मात्रा आपको फिट रखेगी और आपके शरीर को जरूरी ताकत देगी. अपनी डाइट में इन्हें शामिल करें और फर्क खुद महसूस करें.

image 58

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...