fbpx
  Previous   Next
HomeNationसंसद में चार लेयर की सुरक्षा फिर भी कैसे लगाई सेंध ?...

संसद में चार लेयर की सुरक्षा फिर भी कैसे लगाई सेंध ? संसद में हंगामा करने वालों में 6 लोग थे शामिल, गुरुग्राम में एक ही जगह रुके थे 5 आरोपी

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर लगातार कई अहम खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, साजिश में कुल छह लोग शामिल थे. साथ ही उन्‍होंने बताया कि पूरी प्‍लानिंग के साथ आरोपियों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई थी. संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर बुधवार को दो युवक लोकसभा की दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए और उन्‍होंने सदन की बेंच पर एक जगह से दूसरी जगह पर कूदने लगे. वहीं दो लोगों ने सदन के बाहर हंगामा किया.

121211212121

इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दो लोग अब भी फरार हैं. इनमें से सभी छह लोगों की पहचान की जा चुकी है. इनमें से सागर शर्मा और मनोरंजन ने संसद के अंदर हंगामा किया तो बाहर हरियाणा के हिसार की रहने वाली नीलम और महाराष्‍ट्र के अमोल शिंदे ने हंगामा किया.

12121212121

सूत्रों के मुताबिक, संसद तक पांच लोग आए थे. इनमें से नीलम, मनोरंजन, सागर और अमोल ने अपने फोन पांचवे शख्‍स ललित झा को दे दिए थे, जैसे ही हंगामा शुरू हुआ ललित मौके से फरार हो गया. सूत्रों के मुताबिक, पांचों लोग गुरुग्राम में एक ही जगह पर रुके थे. इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि ललित के पास गिरफ्त में लिए गए आरोपियों के मोबाइल फोन हैं. जांच एजेंसियां ललित की तलाश में जुटी हैं. वहीं गुरुग्राम से एजेंसियों ने विक्‍की शर्मा को भी हिरासत में लिया है.

1221

बता दें कि लोकसभा में आज दो युवक दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए और सदन की बेंच पर एक जगह से दूसरी जगह पर कूदने लगे. युवक अपने जूते में स्‍प्रे छिपाकर लाए थे, जिसे छिड़कने से सदन में पीला धुंआ फैल गया. इस दौरान सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और कुछ ने आरोपियों की पिटाई भी की. बाद में उन्‍हें सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों विजिटर्स पास के जरिए दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे. वहीं सदन के बाहर भी दो आरोपियों ने स्‍मोक कैन का इस्‍तेमाल किया और जमकर नारेबाजी की. आज ही के दिन 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS