fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsअविश्वनीय! अकल्पनीय! इजरायल ने जेब में रखे पेजर को बना दिया बम?...

अविश्वनीय! अकल्पनीय! इजरायल ने जेब में रखे पेजर को बना दिया बम? दहल गया हिजबुल्लाह!

जेब में रखे पेजर एक के बाद एक फटने लगे और कुछ ही देर में हिजबुल्लाह लड़ाकों की खून से लथपथ तस्वीरें वायरल होने लगीं

अविश्वनीय! अकल्पनीय! यह हुआ क्या है? हर कोई हैरान है. लेबनान में मंगलवार शाम ऐसा ही कुछ हुआ. जेब में रखे पेजर एक के बाद एक फटने लगे और कुछ ही देर में हिजबुल्लाह लड़ाकों की खून से लथपथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. हिजबुल्लाह ने दोष सीधे तौर पर इजरायल के सिर मढ़ा. इजरायल से जारी जंग में इसे बड़ी सुरक्षा चूक बता दिया. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक लेबनान में ईरानी राजदूत भी इस इस तरह के ब्लास्ट में घायल हुए हैं.

212121212112


बेरूत में राजदूत मोजतबा अमानी के पास भी वायरलेस संचार उपकरण पेजर था, जिसके विस्फोट होने पर वो घायल हो गए.. स्टेट की ओर से संचालित राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने इस घटना को ‘अभूतपूर्व सुरक्षा घटना’ बताया. आंतरिक सुरक्षाबलों ने बताया है कि लेबनान के कई क्षेत्रों में कुछ वायरलेस उपकरणों में विस्फोट से कई लोग घायल हुए हैं. खासकर दक्षिणी उपनगरों में नागरिकों को घायलों के इलाज और बचाव की सुविधा के लिए सड़कें खाली करने के लिए कहा गया है.

212122


सुरक्षा उपायों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद को घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों और चिकित्सकों को बड़े पैमाने पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों और डॉक्टरों को आपातकालीन सेवाएं देने के लिए पूरी कोशिश करने और अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है.

212121

हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच सीमा पार हमलों के बीच लेबनान-इज़राइल सीमा पर तनाव बढ़ गया है. तेल अवीव गाजा के खिलाफ आक्रामक हमले के लिए आगे बढ़ रहा है. हमास के हमले के बाद पिछले अक्टूबर से अब तक इन हमलों में 41,200 से अधिक लोग मारे गए हैं.

image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...