fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessNPCI का बड़ा फैसले से 30 जून से बदल जाएगा UPI ट्रांजैक्शन...

NPCI का बड़ा फैसले से 30 जून से बदल जाएगा UPI ट्रांजैक्शन का तरीका, जानें क्या फायदा होगा?

नए नियम के अनुसार जब भी आप किसी को UPI पेमेंट करेंगे तो आपको उस व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम ही दिखाई देगा, जिससे आप सही व्यक्ति को पैसे भेज रहे हैं या नहीं ये कन्फर्म करना आसान होगा.

डिजिटल पेमेंट को और सिक्योर बनाने के लिए NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने UPI ट्रांजैक्शन के लिए नया नियम जारी किया है. यह नया नियम 30 जून 2025 से लागू हो जाएगा. जिसके बाद UPI ट्रांजैक्शन का तरीका बदल जाएगा.इसके साथ ही यूजर्स फ्रॉड से बचे रहेंगे. आइए जानते हैं क्या-क्या बदलने वाला है और इससे क्या फायदा होगा.

Screenshot 2025 05 26 230543

अब बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा
अभी तक जब हम किसी को UPI से पेमेंट करते हैं, तो मोबाइल ऐप पर वही नाम दिखता है जो हमने अपने फोन में सेव किया होता है. इससे कई बार फ्रॉड की संभावना बढ़ जाती है. स्कैमर्स नकली नाम या फोटो लगाकर लोगों को धोखा दे देते हैं.लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

Screenshot 2025 05 26 230556

नए नियम के मुताबिक, जब भी आप किसी को पेमेंट करेंगे चाहे QR कोड स्कैन करें, मोबाइल नंबर डालें या UPI ID आपको उस व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम ही दिखाई देगा. इससे यह कन्फर्म करना आसान होगा कि आप सही व्यक्ति को पैसे भेज रहे हैं या नहीं.

Screenshot 2025 05 26 230604

ये P2P और P2M में लागू होगा.
यह नियम दो तरह के ट्रांजैक्शन पर लागू होगा, पर्सन टू पर्सन यानि P2P- जब एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को पेमेंट करता है. पर्सन टू मर्चेंट यानि P2M- जब कोई दुकानदार, कैफे या किसी सर्विस को पेमेंट किया जाता है. हर बार ट्रांजैक्शन करने से पहले ऐप खुद ही रिसीवर का बैंक में रजिस्टर्ड नाम दिखा देगा.

Screenshot 2025 05 26 230621

नए सिस्टम से क्या फायदा होगा ?
असली नाम दिखने से पेमेंट भेजने से पहले पहचान करना आसान होगा जिससे फ्रॉड पर कंट्रोल होगा. अब गलती से किसी और को पैसे ट्रांसफर होने का रिस्क कम हो जाएगा. यह बदलाव लोगों को डिजिटल पेमेंट को लेकर और ज्यादा भरोसा देगा.

image 11

यूजर्स को क्या करना चाहिए?
हर बार पेमेंट से पहले जो नाम ऐप पर दिख रहा है, उसे ध्यान से पढ़ें. अगर नाम अजनबी लगे या कुछ गलत लगे तो पेमेंट न करें. किसी अनजान QR कोड को स्कैन करने से बचें और किसी भी दिक्कत में तुरंत अपने बैंक या पेमेंट ऐप के हेल्पलाइन पर संपर्क करें.

image 12

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

धड़ाम हुआ गोल्ड मार्केट: शांति वार्ता की खबरों से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, रिकॉर्ड हाई से ₹49,000 सस्ता हुआ सोना!

वैश्विक राजनीति में कूटनीति की आहट ने कमोडिटी मार्केट की चमक को फीका कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति...

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

RELATED NEWS

फास्टैग है तो रफ़्तार है! टोल प्लाजा पर नकद भुगतान का अंत, अब बिना रुके कटेगा रास्ता पर जेब पर पड़ेगा यह असर!

भारतीय राजमार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव दस्तक दे रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने...

भारत की डिजिटल दहाड़: UPI का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! एक महीने में हुए 22 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन!

भारत की 'डिजिटल क्रांति' एक नए मुकाम पर पहुँच गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, शेल के पंपों पर 25 रुपये महंगा हुआ डीजल, क्या अब 150 के पार जाएगी तेल की कीमत?

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा...