fbpx
  Previous   Next
HomeNationNASA समेत दूसरी स्पेस एजेंसियों ने Chandrayaan-3 की सफलता पर क्या कहा?

NASA समेत दूसरी स्पेस एजेंसियों ने Chandrayaan-3 की सफलता पर क्या कहा?

इसरो के चंद्रयान-3 की एतिहासिक लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. इस शानदार उपलब्धि पर दुनिया की स्पेस एजेंसियां भारत और इसरो को बधाई दे रही हैं.

भारत के चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. वहीं, चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग से भारत स्पेस पावर के रूप में उभरा है. इसके साथ ही ISRO का दुनिया की अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के मुकाबले कद कहीं ऊंचा हो गया है. देशवासी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं. दुनिया की स्पेस एजेंसियों ने भी भारत और इसरो को बधाई दी है

1 8

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो का ट्वीट. इसरो ने ट्विटर पर लिखा, “चंद्रयान-3 मिशन
अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर हमने सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. बधाई…”

2 1

अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने चंद्रयान की सफलता पर इसरो को बधाई दी. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा – ”इसरो आपकी चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर बधाई! और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!”

3

यूके स्पेस एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने भी इसरो को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, “अविश्वसनीय, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई.”

4

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने ISRO को बधाई दी है. यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने इसरो के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कहा, “इसरो टीम को बधाई.”

chandrayaan 3 lander seperation 2 0 1


भारत से पहले रूस चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लूना-25 यान उतारने वाला था. 21 अगस्त को यह लैंडिंग होनी थी, लेकिन आखिरी ऑर्बिट बदलते समय रास्ते से भटक गया और चांद की सतह पर क्रैश हो गया. ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- “अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है. प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा. हमारे कई मिशन कतार में हैं. जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है. सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लगा है. देशभर में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके इस गौरव के क्षण का जश्न मनाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अखरोट का सेवन इन 8 लोगों के लिए है रामबाण, डाइट में शामिल करने से होगें चमत्कारिक फायदा

ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है जिसे आप अगर अपने डेली डाइट में शामिल करते है तो सेहत...

शमी का पंजा और गिल का शतक ‘वार’ ने किया बांग्लादेश का शिकार ! भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया ‘शुभ’मन शुरुआत.

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आगाज शानदार तरीके से किया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैंच में टीम...

मसहूर संगीतकार एआर रहमान पर टूटा पहाड ! जानिए क्यों एआर रहमान की पूर्व वाइफ सायरा अचानक हुईं अस्पताल में भर्ती ?

ए.आर रहमान की एक्स वाइफ सायरा रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि सायरा को एक मेडिकल इमरजेंसी के...

RELATED NEWS

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद SC ने चुनाव आयोग को क्यों कहा कि EVM से कोई डेटा डिलीट न करें और ना ही...

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ईवीएम के सत्यापन के संबंध में नीति बनाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई की. याचिका में चुनाव आयोग...

जानिए: महाकुंभ और उपचुनाव के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक क्यों पहुंचे उत्तराखंड?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच चुके हैं....

अयोध्या और उसके आसपास के लोगों से किसको और क्यों करनी पड रही है विनंती ! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन के चलते देशभर से तीर्थयात्री प्रयागराज पहुंच रहे है एसे में दिनांक 29 जनवरी को कुम्भ में...