fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainment'खेल खेल में' अक्षय ने मारी हैट्रिक, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार...

‘खेल खेल में’ अक्षय ने मारी हैट्रिक, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का एक और फ्लॉप शो !

अक्षय कुमार की इस फिल्म ने मात्र आठ दिनों में फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार जिनके पास हिट फिल्म देने का फार्मूला था. वर्षो तक एक के बाद एक हिट फिल्में दी लेकिन पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे हैं.

12121121212121

उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘खेल खेल में’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. फिल्म की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 के साथ रिलीज हुई थी. स्त्री 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. जिसका खामियाजा अक्षय कुमार की खेल खेल में को उठाना पड़ा है. सिर्फ आठ दिनों में खेल खेल में फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. आठवें दिन अक्षय कुमार की इस फिल्म की कमाई सिमट कर लाखों में आ गई है.

akshay kumars khel khel mein avoids a clash with shraddha kapoors stree 2 01

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘खेल खेल में’ ने अपने आठवें दिन सिर्फ 95 लाख रुपये की कमाई की है. इस फिल्म की समीक्षकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन स्त्री 2 की आंधी ने खेल खेल में का पूरा खेल बिगाड़ दिया. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पांच करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और आठवें दिन आते-आते यह फिल्म लाखों में आ गई है. इस तरह फिल्म खेल खेल में ने कुल 19.3 करोड़ रुपये की कमाई की है.

akshay kumar movie khel khel mein motion poster out taapsee pannu and fardeen khan 202407295920


हैरान कर देना वाली बात यह है कि फिल्म खेल खेल में के बाद अक्षय कुमार ने इस साल फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक मार दी है. इससे पहले वह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा में नजर आए थे. उनकी यह दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं. अब फिल्म खेल खेल में का भी यही हाल हो गया है.

box office khel khel mein grows a bit on saturday crosses double digit mark 01

हालांकि अक्षय कुमार ने 31 महीनों में सिर्फ एक हिट दी है और वो है 2023 की ओएमजी 2. 2022 में अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु जैसी फ्लॉप फिल्में दी हैं. 2023 में सेल्फी, ओमएमजी 2 और मिशन रानीगंज रिलीज हुई थीं. सेल्फी और मिशन रानीगंज फ्लॉप रही थीं.

akshay kumar birthday latest upcoming movies 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘आज साइन होगी पीस डील, तुरंत खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट’—अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

महीनों से जारी भीषण सैन्य टकराव और भारी कूटनीतिक रस्साकशी के बाद, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) से दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी और...

IND vs AFG : कप्तान शुभमन गिल का धमाका, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा; सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बेहद धमाकेदार अंदाज में किया है। धर्मशाला...

PM Modi France Visit: फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक विदेश यात्रा के पहले चरण में फ्रांस के खूबसूरत शहर नीस (Nice) पहुंचे। इस यात्रा...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...