fbpx
  Previous   Next
HomeSportsवर्ल्ड क्रिकेट हतप्रभ ! 100 सालों में सबसे बेहतर औसत वाले गैंदबाज...

वर्ल्ड क्रिकेट हतप्रभ ! 100 सालों में सबसे बेहतर औसत वाले गैंदबाज बना जसप्रीत बुमराह, 21वीं सदी में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय.

टेस्ट क्रिकेट में कम के कम 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह सबसे बेहतर औसत वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर है.

विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दुसरे टेस्ट मैंच में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी का इंग्लैंड बल्लेबाजों के पास कोई जबाव नहीं था. पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम भारत के 396 रन के जबाब में सिर्फ 253 रन बनाने में ही सफल हो पाई. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 143 रनों की बढ़त हासिल की. जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन कहर बरपाया.

2 1

उन्होंने ओली पोप को जिस खतरनाक यॉर्कर पर बोल्ड किया, उसकी चारों तरफ चर्चा है. बेन स्टोक्स के पास भी बुमराह की गेंदों का कोई जवाब नहीं दिखा और इंग्लैंड के कप्तान बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने के बाद भारतीय गेंदबाज से एक तरह से पूछते नजर आए कि बताओ इसे कैसे खेला जाए. जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन छह विकेट झटके और उन्होंने सिर्फ 45 रन दिए. बुमराह ने 15.5 ओवरों में से 5 ओवर मेडन फेंके. जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे करके दिग्गजों को पछाड़ा तो साथ ही एक ऐसा कारनामा भी कर दिखाया जो बीते 100 सालों में कोई नहीं कर पाया था.

1

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में कम के कम 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह सबसे बेहतर औसत वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर है. जसप्रीत बुमराह का टेस्ट में औसत 20.28 का है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर सिडनी बार्न्स हैं, जिनका औसत 16.43 का है. इसके बाद लिस्ट में एलन डेविडसन, मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर और कर्टली एम्ब्रोस हैं.

3233323

इसके अलावा उस पारी के अंत में जहां गेंदबाज ने अपना 150वां विकेट लिया हो, वहां बुमराह से बेहतर औसत और बॉलिंग स्ट्राइक रेट वाले गेंदबाज सिर्फ वकार यूनिस हैं. वकार यूनिस ने जिस पारी में 150वां विकेट लिया था, उस पारी के अंत के बाद उनका औसत 18.37 और बॉलिंग स्ट्राइक रेट 35.9 था, जबकि दूसरे दिन के खेल के बाद जसप्रीत बुमराह का औसत 20.28 और बॉलिंग स्ट्राइक रेट 44.7 का है.

जसप्रीत बुमराह ने 45 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं और यह इस सदी में किसी भारतीय तेज गेंदबाज के घरेलू मैदान पर बेस्ट बॉलिंग फिगर है. वहीं यह जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े पर करें नजर
6/27 बनाम वेस्टइंडीज किंग्स्टन 2019
6/33 बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2018
6/45 बनाम इंग्लैंड विशाखापट्टनम 2024
6/61 बनाम दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2024

3878879 78810508 2560 1440

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अगले 48 घंटे बेहद अहम! पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की महा-बैठक; ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन से पहले ऐतिहासिक डील संभव

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौतेको लेकर एक बहुत बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। दोनों देशों...

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

RELATED NEWS

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...

T20 World Cup 2026: महिला वर्ल्ड कप में भारत का महा-धमाका! पाकिस्तान को चटाई धूल

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने...