fbpx
  Previous   Next
HomeNation48 घंटे में DSP के मर्डर की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझाई...

48 घंटे में DSP के मर्डर की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझाई , ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने बताया हुआ क्या था?

1 जनवरी को DSP दलबीर सिंह का शव सड़क पर पड़ा मिला था. पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी कि आखिर DSP के साथ हुआ क्या था.

जालंधर पुलिस ने एक पुलिस अधिकारी के मर्डर की गुत्थी 48 घंटों के भीतर सुलझा ली. जिस पुलिस अधिकारी की हत्या की गई है, वह वेटलिफ्टिंग में अर्जुन पुरस्कार विजेता भी थे. डीएसपी दलबीर सिंह देओल बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में जालंधर में मृत पाए गए थे. पुलिस अधिकारी के मर्डर की गुत्थी एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद सुलझी, उसी ने घर छोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस अधिकारी को गोली मार दी थी.

12121

पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक में देओल को ऑटोरिक्शा लेते हुए देखा गया. पुलिस ने ऑटोरिक्शा के नंबर नोट किए और कई सारे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ऑटोरिक्शा को ढूंढ़ निकाला. पुलिस ने नहर के पास के क्षेत्र में एक्टिव मोबाइल सिग्नल चेक किए. आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जिसने पुलिस अधिकारी की उसी की सर्विस पिस्टल से गोली मारी दी थी. शव के पास ही पिस्टल मिली थी.

11212121

जालंधर पुलिस प्रमुख स्पवन शर्मा ने कहा, “हमें दलबीर सिंह देओल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. शव जालंधर से 6-7 किमी दूर मिला है. इस मामले में एक ऑटोरिक्शा चालक विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है.” ड्रग्स की लत से ग्रस्त ड्राइवर ने पुलिस अधिकारी को उनके गांव तक छोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. बहस के बीच, ऑटो ड्राइवर विजय ने देओल से सर्विस पिस्तौल छीन ली और उनके सिर पर गोली मार दी.

पुलिस अधिकारियों ने पहले इसे हिट एंड रन का मामला बताया था, लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह मर्डर का मामला निकला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...