fbpx
  Previous   Next
HomeNationISRO के पूर्व चीफ के सिवन मून मिशन कामयाब होने की खुशी...

ISRO के पूर्व चीफ के सिवन मून मिशन कामयाब होने की खुशी में क्या किया जानकर आप हैरान हो जाएंगे !

ISRO के पूर्व चीफ के सिवन ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने पर क्या किया जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

भारत का चंद्रयान-3 लॉन्च होने के 41वें दिन चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर चुका है. इसी के साथ भारत चंद्रमा के डार्क साइड पर उतरने वाला पहला देश बन गया. ISRO के पूर्व चीफ के सिवन लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्पलेक्स पहुंचे थे. लैंडर विक्रम ने जैसे ही चांद के साउथ पोल पर कदम रखा, के सिवन खुशी से उछल पड़े. उन्होंने इसरो की टीम बधाई दी. चंद्रयान-3 के सफल होने की खुशी इतनी थी कि सिवन लैंडिंग के बाद से घर नहीं गए हैं.

K Sivan 3

मीडिया से बातचीत करते हुए सिवन ने कहा, “आखिरकार हमारी प्रार्थनाएं सुनी गई. सपना सच हो गया. लैंडिंग की खुशी इतनी है कि कल से मैं घर नहीं गया हूं. जब तक रोवर लैंडर से बाहर नहीं आया तब तक मैं कंट्रोल रूम में बैठा था. चंद्रमा की सतह पर रोवर को घूमते देखने के बाद ही मैं वहां से निकला. मैं देर रात घर पहुंचा.”

ISROchief KSivan 750

इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने कहा, “मैंने चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दिन और बुधवार की तुलना की, तो निश्चित रूप से, चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना कल सच हो गया. इसलिए, मैं बेहद खुश हूं कि कल यह सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई. “चंद्रयान-2 में हुई एक छोटी सी गलती के कारण हम सफलता हासिल नहीं कर सके. वरना हम चार साल पहले ही ये सब कुछ हासिल कर सकते थे. अब हम बहुत खुश हैं कि हमने उस गलती से सीखा और इसे ठीक किया. 2019 में ही हमने चंद्रयान-3 को कॉन्फ़िगर किया और क्या सुधार करना है, यह भी 2019 में ही तय किया गया था. कल हमने उस मेहनत और कोशिश का नतीजा देखा.”

K Sivan ISRO 750 new

बता दें कि चंद्रयान-2 मिशन फेल होने के बाद तत्कालीन इसरो चीफ के सिवन फूट-फूटकर रोने लगे थे. उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें गले लगा लिया था और उन्हें हिम्मद दी थी. सिवन के वो आंसू चांद जीतने की जिद बन गए और आज इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद को मुट्ठी में कर ही लिया.

isro chief breaks down

चंद्रयान-2 के साथ क्या गलती हुई थी?
चंद्रमा पर किसी अंतरिक्ष यान को लैंड कराने के लिए चार प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं. जब चंद्रयान-2 की लैंडिंग हो रही थी तब लैंडर अपने रास्ते से टर्मिनल डिसेंट फेज से करीब तीन मिनट पहले भटक गया. लैंडर को 55 डिग्री के अक्षांश पर घूमना था, लेकिन यह 410 डिग्री से अधिक घूम गया और अंत में हार्ड लैंडिंग हुई. ये चंद्रमा की सतह से टकराकर टूट गया. चंद्रयान-3 के मामले में इस गलती को दुरुस्त किया गया. साथ ही वेग और दिशा को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए इंजनों का टाइम के हिसाब से इस्तेमाल किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS