fbpx
  Previous   Next
HomeNationपुलिस में पत्नी ने की पति की शिकायत, पुलिस ने किया पति...

पुलिस में पत्नी ने की पति की शिकायत, पुलिस ने किया पति का उत्पीड़न…पति के पास बचा था आखिर रास्ता…आत्महत्या !

पुलिस ने जीतू को छोड़ने के लिए ₹20000 की मांग रखी थी, अनाज बेचकर जीतू ने ₹5000 का इंतजाम कर दिया था और बाकी के पैसे नहीं दे पाया था.

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर घरेलू विवाद में फंसे जीतू निषाद को पुलिस ने बेरहमी से प्रताड़ित किया और उससे रिश्वत के तौर पर ₹50,000 की मांग की.जिसके बाद जीतू ने पैसा न दे पाने की स्थिति में जीवन समाप्त करने का आखरी रास्ता अख्तियार किया. पति जीतू निषाद पुलिस के इस रवैये से अपमानित महसूस करने के बाद आत्महत्या कर ली जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर रिश्वतखोरी और बर्बरता का आरोप लगाया है.

WhatsApp Image 2025 06 10 at 7.34.43 PM

पुलिस ने जीतू से मांगे 50 हजार
पत्नी से घरेलू विवाद में जीतू के घर पुलिस आई जिसने उसके सात बुरा सुलूक किया और पचास हजार रुपये की मांग की जिसके बाद जीतू ने अनाज बेचकर उन्हें पैसे दिए थे. पुलिसवालों को जीतू ने 20 हजार रुपये दे दिए थे लेकिन वह बाकी के बचे हुए रुपये नहीं दे पाया. जिसके बाद पुलिस का उत्पीड़न जारी रहा. आखिरकार, इस दबाव और अपमान से तंग आकर जीतू ने आत्महत्या कर ली.

image 16

पुलिस पर बर्बरता और रिश्वतखोरी का आरोप
वहीं जीतू के परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए है. घटना की जानकारी मिलने पर विधायक सरोज कुरील और डीसीपी दीपेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे. डीसीपी ने परिवार की बात सुनी और पुलिसकर्मियों की गलती स्वीकार कर ली.पुलिस ने आरोपी दरोगा, हेड कांस्टेबल, ससुर और पत्नी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और ग्रामीणों ने भारी विरोध दर्ज कराया.

image 15

इस मामले पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र चोधरी ने बताया है कि दिनांक 9 जून 2025 को ग्राम कोटरा गांव के रमेश सिंह ने स्थानिय थाने और 112 को सूचना दी कि उनके पुत्र जीत बहादुर ने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है. जिसके बाद मौके पर एसीपी, स्थानीय पुलिस और 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंचे और निरिक्षण किया.परिजनों का आरोप है कि जीत बहादुर और पत्नी के बीच रिश्ते में कुछ खटास चल रही थी जिसकी सूचना 4 जून को हलके के सब इंस्पेक्टर से की गई थी जिसके बाद अजीत कुमार को बुलाकर उसकी पिटाई की गई थी और उससे पैसे मांगे गए थे जिससे आहत होकर उसने घर आकर अपनी जान दे दी.

image 17

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Russia-Ukraine War: मॉस्को रिफाइनरी पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, हवा में उड़ा तेल टैंक

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने गुरुवार (16 जून 2026) को एक नया और बेहद आक्रामक मोड़ ले लिया। यूक्रेन ने रूस...

केरल में इबोला वायरस का संदिग्ध केस मिलने से हड़कंप; सूडान से लौटी महिला आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

केरल में निपाह और जीका वायरस के बाद अब एक और बेहद जानलेवा वैश्विक महामारी 'इबोला वायरस' (Ebola Virus) का एक संदिग्ध मामला सामने...

“पीएम मोदी के रहते भारत पर हमला हुआ तो साथ देंगे”: फ्रांस में मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

फ्रांस में आयोजित हो रहे G7 शिखर सम्मेलन के मंच से एक ऐसा ऐतिहासिक और रणनीतिक कूटनीतिक बयान सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया...

RELATED NEWS

केरल में इबोला वायरस का संदिग्ध केस मिलने से हड़कंप; सूडान से लौटी महिला आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

केरल में निपाह और जीका वायरस के बाद अब एक और बेहद जानलेवा वैश्विक महामारी 'इबोला वायरस' (Ebola Virus) का एक संदिग्ध मामला सामने...

“पीएम मोदी के रहते भारत पर हमला हुआ तो साथ देंगे”: फ्रांस में मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

फ्रांस में आयोजित हो रहे G7 शिखर सम्मेलन के मंच से एक ऐसा ऐतिहासिक और रणनीतिक कूटनीतिक बयान सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया...

“मोदी शांत और मजबूत नेता हैं, मैं उनके जैसा नहीं” — फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने की पीएम मोदी की...

फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियन में आयोजित हो रहे G7 शिखर सम्मेलन के मंच पर भारत और अमेरिका के बीच एक नई कूटनीतिक इबारत...