fbpx
  Previous   Next
HomeNationदेशभक्ति का जोश है हाई; चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के...

देशभक्ति का जोश है हाई; चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब

देश के लिए जान हाजिर है...चंडीगढ़ टैगोर थिएटर में उमड़ी युवाओं की भीड़, भारत माता की जयकार से गूंजा इलाका

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए देश के युवाओं का खून खौल रहा है. ऐसे में चंडीगढ़ के युवाओं ने राष्ट्र सेवा में भागीदारी के लिए कदम बढ़ाया है. प्रशासन की ओर से सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के रूप में जुड़ने और आपातकालीन स्थिति में सहायता करने के लिए आमंत्रित किया गया था.


देश में तनाव के बीच उमड़ी युवाओं की भीड़: प्रशासन की इस पहल के तहत शनिवार सुबह 10.30 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सिविल डिफेंस नामांकन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसके लिए सुबह से युवाओं का टैगोर थिएटर पहुंचना शुरू हो गया. इस दौरान चंडीगढ़ में युवाओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए. डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं के तहत आह्वान किया कि वे आगे आएं, प्रशिक्षित हों और जरुरत के समय देश सेवा के लिए तैयार रहें.
शिविर में भाग लेने के लिए युवाओं की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी। जब टैगोर थिएटर में भीड़ बेकाबू हो गई, तो प्रशासन ने लोगों को पास के सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क की ओर भेजा, जहां भी उत्साही युवा ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ पहुंचे.

Screenshot 2025 05 10 171755 1

डीसी निशांत यादव ने बताया कि वालंटियर बनने वाले युवाओं को तीन घंटे की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें ज़रूरत के हिसाब से विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। युवाओं के इस जोश और समर्पण ने साबित कर दिया कि देश की रक्षा और सेवा के लिए वे हर मोर्चे पर तैयार हैं.

Screenshot 2025 05 10 172015 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

शेयर बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर क्यों फिसला सेंसेक्स? 800 अंकों की गिरावट ने उड़ाए निवेशकों के होश!

भारतीय शेयर बाजार में आज 'बुल्स' और 'बियर्स' के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। गुरुवार सुबह शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार दोपहर...

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

RELATED NEWS

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद एक्शन में डेलिगेशन: क्या 20 अप्रैल को फाइनल होगी भारत-अमेरिका की महा-ट्रेड डील?

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेड डील अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...