fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsG20 डिनर में नीतीश और ममता के शामिल होने से INDIA गठबंधन...

G20 डिनर में नीतीश और ममता के शामिल होने से INDIA गठबंधन में दरार की अटकलें ! शामिल होने पर भड़की कांग्रेस.

G20 राष्ट्राध्यक्षों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का डिनर शनिवार को दिया गया था लेकिन इस डिनर को लेकर नई राजनीतिक चर्चाएं जोर पकडी हैं. इस डिनर से विपक्ष के कुछ नेताओं का दूरी बनाना और कुछ का आना, कई राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है. खासतौर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी से कई तरह की सुगबुगाहट तेज हो गई है. वहीं, कांग्रेस के चार में से केवल एक मुख्यमंत्री का आना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नदारद रहना भी कई सवाल खड़े कर रहा है. इस बीच पश्चिम बंगाल में इस डिनर को लेकर सियासत हो रही है.

Congress Leader On Mamata Banerjee Attending G20 Dinner

विपक्षी गठबंधन INDIA के दो सहयोगी दल एक दूसरे पर हमलावर हो गए हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस डिनर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी पर सवाल उठाया है. वहीं, टीएमसी ने उन पर पलटवार किया है. उधर, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी इस डिनर में शामिल हुए थे

Capture 5

G20 के डिनर में नीतीश कुमार के शामिल होने पर सवाल
नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोगी रहते हुए दिल्ली के कई महत्वपूर्ण बैठकों में नहीं आए. उन्होंने नीति आयोग की बैठकों और प्रधानमंत्री की बुलाई बैठकों से भी दूरी बना कर रखी थी. पिछले साल जुलाई में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई के लिए पीएम के डिनर से वे दूर रहे थे. मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से भी नीतीश कुमार ने दूरी बना रखी थी. इस तरह उन्होंने अपने अगले कदम का इशारा दे दिया था, क्योंकि इसके अगले ही महीने अगस्त में वे बीजेपी से रिश्ता तोड़ महागठबंधन में शामिल हो गए थे. अब शनिवार को दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में G20 के राष्ट्राध्यक्षों और मेहमानों के लिए रखे गए डिनर में नीतीश कुमार को पीएम मोदी से गर्मजोशी से मिलते देखा गया.

1645290920


नीतीश कुमार दोनों खिडकी खुली रखते है: प्रशांत किशोर
इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रपति के डिनर में नीतीश कुमार की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं. प्रशांत किशोर का कहना है कि नीतीश दरवाजे और खिड़की दोनों खुली रखते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकें. उन्होंने कहा कि फिलहाल नीतीश के लिए INDIA गठबंधन ‘दरवाजा’ और NDA ‘खिड़की’ है.

nitish kumar bihar hemant soren jharkhand mamata banerjee g20 dinner president 095754221 1x1 1

बंगाल में भी डिनर को लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चा
उधर, इस डिनर को लेकर एक सियासत पश्चिम बंगाल में भी हो रही है. वहां ममता बनर्जी के G20 डिनर में शामिल होने के फैसले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाया है. उन्होंने ममता बनर्जी ने पूछा कि इस डिनर में शामिल होने से क्या उनका नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ रुख कमजोर नहीं होगा. कांग्रेस नेता ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि क्या टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के इस डिनर में शामिल होने के पीछे कोई और कारण था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...