fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsयूपी और दिल्ली सहित देश को 4 नई वंदे भारत ट्रेनों का...

यूपी और दिल्ली सहित देश को 4 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान, ट्रेन रूट और टाइमटेबल भी जानिए…

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ, सहारनपुर और बांदा -महोबा जैसे शहर इन नई ट्रेनों के वंदे भारत नेटवर्क से जुड़ेंगे. ये वंदे भारत की चार नई ट्रेनों का आगाज 8 नवंबर से शुरु होने जा रहा है.

देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है. रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करके चार नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने की पुष्टि कर दी है. चार में से तीन वंदे वंदे भारत उत्तर प्रदेश और दिल्ली से चलाई जाएंगी. यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली, बेंगलुरु से एर्नाकुलम और वाराणसी से खजुराहो के बीच चलेंगी. उत्तर प्रदेश में पहले ही एक दर्जन वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं. अब दो नई और वंदेभारत से करीब करीब सारे बड़े शहर वंदे भारत नेटवर्क से जुड़ जाएंगे. दिल्ली हावड़ा रूट पर कई सारी वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही है. 

image 2

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट
26504/26503 लखनऊ जंक्शन- सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सुबह 5 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी और सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन दोपहर 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी. ये ट्रेन सोमवार को छोड़कर सभी दिन संचालित की जाएगी.

image 3

फिरोजपुर कैंट -दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
26462/26461 फिरोजपुर कैंट -दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से चलकर फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत होते हुए दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यही ट्रेन शाम 4 बजे दिल्ली से रवाना होगी और रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी. यह ट्रेन सिर्फ बुधवार को नहीं चलेगी.

image 4

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन का तोहफा
26422/26421 वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन: इस ट्रेन को सुबह 5:25 बजे वाराणसी से चलाया जाएगा, जो विंध्याचल, प्रयागराज, छिवकी, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा होते हुए खजुराहो दोपहर 1:10 पर पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन खजुराहो से दोपहर 3:20 पर चलेगी और रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इस ट्रेन को गुरुवार को छोड़कर सभी दिन चलाया जाएगा.

image 7

बेंगलुरु -एर्नाकुलम वंदे भारत एक्सप्रेस
26651/26652 केएसआर बेंगलुरु -एर्नाकुलम वंदे भारत एक्सप्रेस: ट्रेन बेंगलुरु से सुबह 5:10 बजे चलाई जाएगी. ये ट्रेन कृष्णराजपुरम, सलेम, इरोड, तिरुपपुर, कोयंबटूर, पलक्कड़, थ्रिस्सूर रुकते हुए दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी. इसी ट्रेन को दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम से चलाया जाएगा जो रात 11 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी. ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी 6 दिन चलाई जाएगी. 

image 5

कुल 164 हो जाएंगी वंदे भारत ट्रेन 
रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी से सभी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्धघाटन करेंगे. जानकारी के अनुसार, अब तक देश में वंदे भारत ट्रेन के 78 रैक चलाए जा रहे हैं लेकिन चार नई ट्रेनें चलने से ये संख्या 82 पहुंच जाएगी. 

image 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...