fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentफिल्म फाइटर की नई पोस्टर ने लगाई आग, ऋतिक रोशन और दीपिका...

फिल्म फाइटर की नई पोस्टर ने लगाई आग, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की कैमेस्ट्री ने मचाई धूम !

ऋतिक रोशन ने फाइटर का नए गाने से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं.

ऋतिक रोशन ने अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर से अपना और दीपिका पादुकोण का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिससे फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. तस्वीर में दीपिका और ऋतिक पानी में एक-दूसरे से आंखों में आंखे डालते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में ऋतिक रोशन बिना शर्ट और दीपिका को बैकलेस ब्लैक स्विम सूट में नजर आ रही हैं. इस फोटो को देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहे हैं.


ऋतिक रोशन ने इस तस्वीर के साथ फाइटर के नए गाने इश्क जैसा कुछ की घोषणा की है. पोस्टर में लिखा गया, “इश्क जैसा कुछ. गाना 22 दिसंबर को रिलीज होगा.” ऋतिक रोशन की पोस्ट पर अनिल कपूर, सबा आज़ाद और अन्य लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर पर अनिल कपूर ने लिखा, “इस गाने का इंतजार है…अभी तक नहीं देखा.” ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने फायर इमोजी शेयर किया है. कुणाल कपूर ने तस्वीर पर फायर इमोजी भी शेयर किए हैं.

1692076743 fighter

गाने की बात करें तो इश्क जैसा कुछ फिल्म का दूसरा गाना है जो रिलीज होने को तैयार है. वहीं इससे पहले एक पार्टी सॉन्ग शेर खुल गए आया था, जिसे विशाल- शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने गाया है. विशाल और शेखर ने यह ट्रैक भी तैयार किया. फिल्म की बात करें साल 2024 जनवरी में रिलीज होने जा रही फाइटर का टीजर सामने आ चुका है, जिसमें हवाई एक्शन सीन्स की झलक देखने को मिली है.

2323232

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में रविवार का दिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के नाम रहा। जबरदस्त आत्मविश्वास, धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी और अनुशासित...

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ट्रेड नीति का नया रोडमैप

बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात ने भारत की व्यापार नीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। बजट 2026 से पहले सरकार के सामने...

बयान पर मचे बवाल के बाद एआर रहमान की सफाई, कहा– ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि हालिया बयान और उस पर...

RELATED NEWS

सिनेमा से संसद तक: एआर रहमान की टिप्पणी ने क्यों छेड़ी बड़ी बहस?

संगीतकार एआर रहमान के एक हालिया बयान ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नई बहस को जन्म दे दिया है। रहमान की...

‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का आया फिल्म धुरंधर पर रिएक्शन ! फिल्म के टाइटल और एक्टरों के लिए ये क्या बोल दिया?

रणवीर सिंह की धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म...

माधुरी दीक्षित के बेटे बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू? एक्ट्रेस क्यों बोलीं कि वो तमाशे में इंटरेस्ट नहीं रखता !

90 के दशक में माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाओं और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि वह हमेशा के...