fbpx
  Previous   Next
HomeNationयूपी के गाजीपुर में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन ! साथी की हत्या...

यूपी के गाजीपुर में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन ! साथी की हत्या पर भड़के थे किन्नरों ने लोगों को दौड़ाया, बस पर भी किया हमला

किन्नरों ने बाजार की सभी दुकानें बंद करा दिए, सड़क से गुजर रही एक बस का शीशा भी तोड़ दिया, वाराणसी-गाजीपुर हाइवे जाम कर दिया.

यूपी के गाजीपुर में किन्नर हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर साथियों ने दूसरे दिन नग्न प्रदर्शन किया. चोचकपुर तिराहा के पास किन्नर आक्रोशित दिखे और सड़क पर उतर आए. उन्होंने बाजार की सभी दुकानें बंद करा दिए। सड़क से गुजर रही एक बस का शीशा भी तोड़ दिया. सुबह करीब पौने 10 बजे चार गाड़ियों से आजमगढ़ के किन्नर गाजीपुर पहुंच गए। वाराणसी-गाजीपुर हाइवे जाम कर दिया. दस मिनट तक हाइवे रहा जाम। इसके बाद किन्नरों ने थाने पहुंचकर आला अफसरों की बात करने की मांग करने लगे.

Screenshot 2024 12 30 213252

मामला क्या है?
नंदगंज बाजार स्थित चोचकपुर तिराहे पर बीते रविवार को पैदल आए बदमाशों ने दूसरे मंजिला स्थित दुकान पर कपड़ा खरीद रहे किन्नर के सिर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. दो गोली सिर में मारने के बाद बेखौफ होकर सीढ़ी से उतरे और दो स्थानों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. सरेआम दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार में अफरातफरी रही. दहशतजदा सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी. घटना से गुस्साए लोगों ने घटना स्थल के सामने चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को 20 मिनट में शांत कराया.

Screenshot 2024 12 30 213314

जानकारी के अनुसार, नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी हर्ष उर्फ गंगा किन्नर (25) रविवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे अपने ड्राइवर मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के आशीष कुमार के साथ स्काॅर्पियो से चोचकपुर तिराहे पर पहुंचा. वहां दूसरे मंजिल स्थित कृष्णा मेंस वियर की दुकान पर कपड़े की खरीदारी कर रहा था. इसी दौरान दो युवक दुकान में पहुंचे और गंगा के सिर में ताबड़तोड़ दो गोली मार दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नीचे उतरे. दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग करते हुए तीन दुकान आगे गली के रास्ते फरार हो गए. इधर, जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को तीन कारतूस खोखा बरामद हुआ। वहीं, घटना से बाजार में हड़कंप मच गया.

Screenshot 2024 12 30 213242

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...