fbpx
  Previous   Next
HomeNationबिहार में बेवफाई का खौफनाक बदला…! डॉक्टर प्रेमिका ने काट पार्षद प्रेमी...

बिहार में बेवफाई का खौफनाक बदला…! डॉक्टर प्रेमिका ने काट पार्षद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट !

"मेरे नहीं हो सकते तो किसी और के लायक भी नहीं छोडूंगी", शादी से इंकार करने पर जिंदगी भर के लिए से दिया जख्म..!

बिहार के छपरा जिले के मढ़ौरा से सनसनीखेज घटना सामने आई है, डॉक्टर प्रेमिका ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया, इसके बाद कटे हुए पार्ट को वॉशरूम में बहा दिया. शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने इस घटना को अंजाम दिया है. गौरतलब है कि दोनों के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी शादी का वादा कर बार-बार संबंध बनाता रहा, और बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया। जिस कारण वह नाराज थी. बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने पहले उसे फोन कर घर बुलाया फिर प्रेमी पार्षद को बेडरूम में ले गई और घटना को अंजाम दिया.

PhotoResize 59844

30 जून को होनी थी शादी

प्राप्त सूचना के मुताबिक पीड़ित प्रेमी का नाम वेद प्रकाश बताया जा रहा है और वह मढ़ौरा वार्ड 12 का पार्षद है. बताया जा रहा है कि वह एक युवती से प्यार करता था, युवती भी उससे प्यार करती थी. बताया जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले थे. तारीख और समय भी तय कर लिए थे. लड़की दुल्हन बनकर तैयार थी, लेकिन प्रेमी नहीं आया जिसके चलते प्रेमी के धोखे से वह नाराज चल रही थी.

Bihar

फोन कर घर बुलाई
सोमवार यानि 1 जुलाई को प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर घर बुलाई और उसे बेडरूम में ले गई. इसके बाद उसने प्रेमी वार्ड पार्षद का गुप्तांग काट दिया. प्रेमिका का कहना है कि पार्षद ने शादी का वादा किया था लेकिन धोखा देकर उसने दिल तोड़ दिया। इतना ही नहीं,घटना के बाद उसने ही पुलिस को बताया कि वह वेद प्रकाश का प्राइवेट पार्ट काट दिया है. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और प्रेमिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल युवती को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही हैं. प्रेमी की हालत गंभीर होने के चलते पीएमसीएच रेफर किया गया है.

2024 7image 12 07 343271515a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...