fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsदिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी...

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी थी ब्लास्ट वाली कार

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है. लाल किला के पास जिस कार से सोमवार शाम बड़ा धमाका किया गया, उसे पुलवामा के तारिक को बेची गई थी.

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती I-20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. 24 अन्य लोग घायल है. देश की राजधानी में अति सुरक्षित क्षेत्र में हुए इस धमाके ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है. इस बीच इस कार धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है. दिल्ली में जिस कार से यह भीषण धमाका हुआ, उसे पुलवामा के एक शख्स को बेचा गया था. धमाके के बाद कार की जांच में जुटी पुलिस  टीम ने यह जानकारी जुटाई है कि इस कार को पुलवामा के तारिक के हाथों बेची गई थी. अब पुलिस तारिक को तलाश में जुटी है. 

image 47

HR26CE 7674 नंबर वाली I-20 कार से धमाका

दिल्ली धमाके की जांच में जुटी पुलिस टीम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमाके में यूज कार हरियाणा की है. इसका HR26CE 7674 है. धमाके के बाद यह RTO के जरिए इस कार के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह कार गुरग्राम के किसी मोहम्मद सलमान के नाम पर थी. 

WhatsApp Image 2025 11 11 at 12.17.57 AM


गुरुग्राम के सलमान ने ओखला के देवेंद्र को बेची कार

इस जानकारी के सामने आने पर गुरुग्राम पुलिस को भी जांच में शामिल किया गया. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने मोहम्मद सलमान को डिटेन कर पूछताछ की. पूछताछ में मोहम्मद सलमान ने बताया कि उसने अपनी कार डेढ़ साल पहले दिल्ली के पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी.

image 50

ओखला के देवेंद्र ने अंबाला में बेची कार

सलमान ने कार बेचने के सभी डॉक्यूमेंट्स गुरुग्राम पुलिस को सौप दिए है. अब ओखला में जिसने ख़रीदी थी, उससे पूछताछ की गई. जांच में सामने आया है कि देवेंद्र ने कार हरियाणा के अंबाला में किसी को बेची थी. जिसके बाद अंबाला पुलिस से मदद ली गई.

image 49

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...