fbpx
  Previous   Next
HomeSportsबिहार के लाल आकाश दीप को मिली टेस्ट टीम में जगह, IPL...

बिहार के लाल आकाश दीप को मिली टेस्ट टीम में जगह, IPL के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट में बिखेरेगा जलवा

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी के बचे तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चूका है. टीम में नए खिलाड़ी आकाश दीप को मौका मिला है.

भारत और इंग्लैंड के बीच बाकी के बचे तीन टेस्ट के लिए टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप को शामिल किया गया है. बिहार के रोहतास जिले से ताल्लुक रखने वाले आकाश दीप अब टीम इंडिया के टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं और वो हांगझोउ में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारतीय टीम के सदस्य भी थे. आकाश दीप फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 103 विकेट ले चुके हैं. वहीं, टी20 में उनके नाम 48 विकेट दर्ज है. आकाश दीप भारतीय टीम में आशा के साथ आए हैं. टीम में बिहार के मुकेश कुमार पहले से ही शामिल है.

12221

घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं
आकाश दीप का जन्म बिहार के रोहतास जिले में हुआ था. लेकिन उन्होंने अपनी घरेलू क्रिकेट की शुरुआत बंगाल से की थी. उन्होंने 9 मार्च 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया था. वहीं, 24 सितंबर 2019 को विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत करी. 25 दिसंबर 2019 को रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेकर अपना रणजी डेब्यू किया था.

fda858f83d8251586f811d570538d12c12ab1503

टेनिस बॉल से खेलते थे क्रिकेट
बिहार के रहने वाले आकाश दीप के लिए टीम इंडिया तक पहुंचना आसान नहीं था. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें व्यक्तिगत क्षति और खेल के सीमित अवसरों सहित विभिन्न चुनौतियों से निपटना पड़ा है. पेशेवर क्रिकेट में जाने से पहले वो टेनिस बॉल टूर्नामेंट खेलते थे जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा से हर किसी को हैरान किया था.

23 1

आखिरी के तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर ), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...