fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentCBFC यानि सेंसर बोर्ड ने शाहरुख की नई फिल्म जवान में किए...

CBFC यानि सेंसर बोर्ड ने शाहरुख की नई फिल्म जवान में किए 7 बदलाव के साथ दिया U/A सर्टिफिकेट.

शाहरुख खान के फिल्म जवान बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पठान के बाद एक बार फिर से किंग खान एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं. इस बीच शाहरुख खान की फिल्म जवान केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से पास हो गई है. फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि इसके साथ ही जवान में सात बदलाव भी करने के लिए कहा गया है. सीबीएफसी ने फिल्म में आत्महत्या जैसी सीन को बहुत कम इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सिर कटे शव के हिंसक सीन हटाने को कहा गया है.

Jawan and Dunki Non Theatrical Rights sold

वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, फिल्म में भारत के माननीय राष्ट्रपति के पद का नाम बदलकर ‘राज्य प्रमुख’ कर दिया गया है. ऐसा ही बदलाव ‘वीरता पदक’ के डायलॉग के साथ भी किया गया है. वहीं ‘तब तक बेटा वोट डालने…’ डायलॉग में से ‘पैदा होके’ शब्द हटा दिए गए गया है. इसके अलावा ‘उंगली करना’ को ‘उसे इस्तेमाल करो’ से रिप्लेस कर दिया गया और ‘घर, पैसा…की बुनियाद पर’ डायलॉग में ‘संप्रदाय’ शब्द जोड़ दिया गया. डायलॉग ‘क्योंकि विदेशी भाषा है’ और ‘मेरी कंपनी के विशेषज्ञ ट्रेनर…मेरे खर्चे पर’ कर दिया गया.

Logo of CBFC

आखिरी में NSG शब्द को हटा दिए गए. वहीं एनएसजी का नाम बदलकर ISG कर दिया गया है. सेंसर के सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म जवान की लंबाई 169 मिनट है. यानी शाहरुख खान की फिल्म 2 घंटे 49 मिनट की है. फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी. सेंसर बोर्ड की ओर से पठान की तुलना में जवान में कम कट लगे हैं. पठान में 10 कट लगे थे. लेकिन जवान में कुल सात कट लगे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

कनाडा में फायरिंग, मुंबई में डर! लॉरेंस गैंग ने कपिल शर्मा को दी ‘आखिरी चेतावनी’

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक अब सात समंदर पार कनाडा की सड़कों पर भी खुलेआम दिखाई दे रहा है। कनाडा के सरे (Surrey) शहर...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...