fbpx
  Previous   Next
HomeNationBPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की बढ़...

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की बढ़ गई मियाद, परीक्षार्थियों को राहत

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के आंसर-की पर आपत्ति करने की तारीख बढ़ा दी है. अब 11 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति करने की तारीख बढ़ा दी है. अभ्यर्थी आंसर-की के खिलाफ अब 11 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा. आयोग ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है. नोटिस में कहा गया है कि समीक्षोपरांत पुनः दिनांक 8 सितंबर से दिनांक 11 सितंबर तक आपत्ति प्रमाणिक स्रोत व साक्ष्य के साथ अपलोड किए जाने के लिए तिथियां बढ़ाई जाती हैं.

Capture 4

बीपीएससी के नोटिस में कहा गया कि औपबंधिक उत्तर में जिन प्रश्नों पर निर्धारित तिथि तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई, तो उन उत्तरों को निर्विवाद रूप से आर्दश उत्तर माना जाएगा और इसके बाद इन प्रश्नों पर भविष्य में कोई आपत्ति विचारणीय नहीं होगी.

BPSC

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा तीन दिन चली थी. आयोग द्वारा बीपीएस बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की 2 सितंबर को जारी किया गया था. इसपर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 5 सितंबर को खोली गई थी. इससे पहले आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 7 सितंबर थी.

bpsctoppostslistdetailsinhindicareerindia 1657362637


बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ये भी जान लें ?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
इसके बाद उम्मीदवर डैशबोर्ड पर लॉगिन करें.
यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें.
उस प्रश्न पर क्लिक करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं.
आपत्ति दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...