fbpx
  Previous   Next
HomeSportsAsia Cup के शुरुआती दो मुकाबले से ये जबरदस्त प्लेयर हुआ बाहर,...

Asia Cup के शुरुआती दो मुकाबले से ये जबरदस्त प्लेयर हुआ बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका.

केएल राहुल ने कर्नाटक के अलूर में चल रहे एशिया कप के लिए अभ्यास शिविर में विकेटकीपिंग का अभ्यास किया है लेकिन खबर जो निकल के आ रही है वो केएल राहुल के फैन के लिए अच्छी नहीं है.

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बाचतीत करते हुए कहा की भारतीय टीम के धांसु बल्लेबाज केएल राहुल अच्छी वापसी करते दिख रहे हैं लेकिन, वो शुरुआत के दो मैच यानि पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
मतलब साफ है कि केएल राहुल चोट के कारण आगामी एशिया कप के पहले दो मैचों से बाहर हो गये हैं जिससे भारतीय टीम में उनकी वापसी में देरी होगी. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की नयी चोट का जांघ की चोट से कोई संबंध नहीं है. राहुल जांघ की चोट के कारण पिछले कई महीनों तक खेल से दूर रहे हैं. उन्हें जांघ से चोट से उबरने के बाद बुधवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था.

collage maker 02 jan 2023 06 1672665623

द्रविड़ ने एशिया कप के लिए रवानगी से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केएल ने हमारे साथ अच्छा सप्ताह बिताया है. वह अच्छा खेल रहा है, वास्तव में अच्छी प्रगति कर रहा है. वह हालांकि शुरुआती दो मैच के पहले भाग के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.”

photo its just the mindset rohan gavaskar on rohit sharma virat kohli kl rahuls slow batting approach in t20 cricket

कोच ने कहा कि राहुल एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में ही रुकेंगे और टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर चार सितंबर को फैसला किया जाएगा. द्रविड़ ने कहा, ‘‘ जब हम यहां से रवाना होंगे तब अगले कुछ दिनों तक एनसीए उनकी देखभाल करेगा. हम चार सितंबर को फिर से उसका आकलन करेंगे लेकिन, संकेत अच्छे दिख रहे हैं. वह पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.” गौरतलब है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में दो सितंबर को पाकिस्तान और उसके बाद चार सितंबर को नेपाल से भिड़ेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...