fbpx
  Previous   Next
HomeNationAjit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने...

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में निधन हो गया. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू सहित कई शीर्ष नेताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर बारामती का रुख किया है. पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव आने की संभावना है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पावार की बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में मौत ने पूरे देश को शोक में डुबा दिया है. 6 बार के डिप्टी सीएम रहे अजित पावार का अचानक जाने के बाद उनके समर्थकों के साथ-साथ देशभर के ने शोक व्यक्त कर रहे हैं.

856

पावार को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “अजित पावार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ थी.

उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति. अजित पावार की मौत के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं. इस अलावा राष्ट्रपति और देश के कई नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है.

ajit pawar 2 1

परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति दे ईश्वर- राष्ट्रपति

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऑफिस ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. अजित पावार की मौत पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “अजित पवार की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है, वह राजनीति में मेरे करीबी दोस्त थे और हमारे पारिवारिक संबंध भी थे. उनका जाना एक बहुत बड़ा नुकसान है. पार्टी की ओर से, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं.”

शोक की घड़ी में महाराष्ट्र की जनता के साथ राहुल गांधी

मौत की खबर के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं. समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS