fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentअक्षय कुमार ने किया धुरंधर फिल्म और रणवीर सिंह के लिए ये...

अक्षय कुमार ने किया धुरंधर फिल्म और रणवीर सिंह के लिए ये क्या कह दिया ?

फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है और 'धुरंधर' को पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है.

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है. फिल्म की कहानी और एक्शन दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. वहीं फिल्मी सितारे भी ‘धुरंधर’ को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी रिव्यू दिया है. बॉलीवूड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने आदि धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ को सराहते हुए इसे ‘दिल दहला देने वाली’ कहानी करार दिया है.

image 45

अक्षय कुमार ने धुरंधर फिल्म के लिए क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ की और कहा कि ऐसी कठोर शैली वाली कहानियां देश को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं. अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “धुरंधर देखी और पूरी तरह से प्रभावित हो गया. क्या रोमांचक कहानी है और आदित्य धर आपने इसे बखूबी निभाया है. हमें अपनी कहानियों को ढंके की चोट के साथ कहना चाहिए और मैं खुश हूं कि दर्शक फिल्म को वह प्यार दे रहे हैं जो वह डिजर्व करती है.” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया पर यूजर पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

image 46

धुरंधर ने अब तक कितने रुपये कमाए
आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ को पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन ‘धुरंधर’ की कमाई 33.10 करोड़ रुपये रही. वहीं चौथे दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने 44.80 कमाए. पांचवें दिन ‘धुरंधर’ की कमाई 28.60 करोड़ रुपये रही है. वहीं कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और अच्छी कमाई कर सकती है.

image 47

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...