fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessIMF ने भारत के ग्रोथ रेट का माना लोहा, ग्लोबल ग्रोथ में...

IMF ने भारत के ग्रोथ रेट का माना लोहा, ग्लोबल ग्रोथ में 16% से ज्यादा के योगदान का जताया अनुमान

भारत की जनसंख्या काफी अधिक है. उसमें युवा खासी संख्या में हैं. ऐसे में अगर संरचनात्मक सुधारों के माध्यम से इस क्षमता का इस्तेमाल किया जाता है तो इसमें, मजबूत दर से बढ़ने की क्षमता है'.

दुनिया के कई देशों के मुकाबले भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानि IMF ने भारत को ‘स्टार परफॉर्मर’ मानते हुए कहा कि भारत दुनिया की ग्रोथ में अहम योगदान देने वाला देश है. IMF के मुताबिक, भारत डिजिटलाइजेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आर्थिक सुधारों के दम पर एक मिसाल पेश कर रहा है. ग्लोबल ग्रोथ में देश का योगदान 16 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है. अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरी फंड के एक अधिकारी ने यह बात कही.

IMF World Economic Outlook 13041

IMF में ‘मिशन ऑफ इंडिया’ से जुड़ीं नाडा चौएरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए इंटरव्यू में कहा, “पिछले कुछ समय से हम देख रहे हैं कि भारत बहुत मजबूत दर से ग्रोथ कर रहा है. आप समकक्ष देशों को देखें और वास्तविक वृद्धि की बात करें, तो यह एक मिसाल पेश कर रहा है. यह सबसे तेजी से बढ़ते बड़े उभरते बाजारों में से एक है. हमारे मौजूदा अनुमानों के अनुसार, इस साल ग्लोबल ग्रोथ में इसका योगदान 16 प्रतिशत से ज्यादा रहेगा.”

Its Official India becomes 5th Largest Economy in the World overtakes UK France 1

चौएरी ने कहा कि फिर भी अर्थव्यवस्था को वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें खंडित दुनिया में वैश्विक वृद्धि में मंदी भी शामिल है. उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में निवेश करने और वृद्धि के लिए ठोस आधार के लिए जरूरी हर तरह की सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य पर सरकार की ओर से काफी जोर दिया जा रहा है.

24324

भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक वृद्धि का एक महत्वपूर्ण चालक बनने के लिए वैश्विक महामारी के बाद मजबूती से उभरी है. नाडा चौएरी ने कहा कि भारत की जनसंख्या काफी अधिक है. उसमें युवा खासी संख्या में हैं. ऐसे में अगर संरचनात्मक सुधारों के माध्यम से इस क्षमता का इस्तेमाल किया जाता है तो इसमें, मजबूत दर से बढ़ने की क्षमता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले सोना-चांदी, बाजार में फिर दिखी हलचल

नए साल की शुरुआत में जब सोना और चांदी ने ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छुआ था, तब निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला...

सोना-चांदी में तेज गिरावट से बाजार में हलचल, सोना 25000, चांदी 1.40 लाख रुपये ग‍िरा

फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्राफा बाजार में अचानक आई तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। महीने की शुरुआत...

वैश्विक संकेतों से टूटी चमक, सोना 5000 रुपये, चांदी का भाव 24000 रुपये से ज्‍यादा टूटा

कीमती धातुओं के बाजार में अचानक आई गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले संकेतों और डॉलर की मजबूती के...