fbpx
  Previous   Next
HomeSportsWorld Cup 2023 टीम में चोटिल अक्षर पटेल की जगह अनुभवी ऑफ...

World Cup 2023 टीम में चोटिल अक्षर पटेल की जगह अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हुए शामिल

रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड कप में शामिल होने के बाद वॉर्म-अप मैच खेलने टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे से टीम में शामिल होने के साथ ही संकेत मिलने लग गए थे.

पिछले काफी दिन से चोटिल चल रहे विश्व कप की मूल टीम में चुने गए ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह अब रविचंद्रन अश्विन ने ले ली है. ICC ने सभी देशों की घोषित टीमों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें अश्विन का नाम अक्षर पटेल की जगह शामिल है. इस बात के संकेत वीरवार दोपहर से ही मिलने लगे थे, जब आर.अश्विन भारतीय टीम के साथ पहले वॉर्म-मैच के लिए गुवाहाटी पहुंचे. यह वीडियो आने के बाद से ही फैंस और पंडितों के मन में अक्षर पटेल और अश्विन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे. भारतीय टीम अपना पहला वॉर्म-अप मैच 30 सितंबर को इंग्लैंड, तो दूसरा प्रैक्टिस मैच 3 अक्टूबर को हॉलैंड के खिलाफ थिरुअनंतपुरम में खेलेगी.

AXAR PATEL INDIA


लगातार बढ़ती चिंता के बीच BCCI ने तो आधिकारिक तौर पर अक्षर पटेल को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन ICC ने मेगा इवेंट के लिए सभी टीमों के नामों का ऐलान किया, तो इस टीम में अक्षर की जगह अश्विन को नाम देखकर फैंस हैरान रह गए. इसी के साथ साफ हो गया कि World Cup 15 सदस्यीय टीम में अब चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन टीम में होंगे.

ravichandran ashwin ind vs aus 1200 1695573469

आईसीसी ने यहां जारी बयान में कहा,‘‘अक्षर पटेल एशिया कप के सुपर चार में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और वह बाएं क्वाड्रिसेप्स में लगी चोट से विश्व कप के लिए सही समय पर उबरने में नाकाम रहे. इस कारण यह स्पिनर एशिया कप के फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे’.’ नोटीफिकेशन में कहा गया है,‘‘उनकी जगह अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम में लिया गया है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई श्रृंखला में वनडे क्रिकेट में वापसी की थी तथा दो मैचों में चार विकेट लिए थे.

aa Cover bnd29e4nuu3dt17hfp8k9spja6 20170118191107.Medi


अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के टीम में शामिल होने के बाद से टीम इंडिया की 15 सदस्यीय भारतीय टीम पर नजर दौड़ा लें:

1.रोहित शर्मा (कप्तान) 2. हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान) 3. शुभमन गिल 4. विराट कोहली 5. श्रेयस अय्यर 6. ईशान किशन 7. केएल राहुल 8. सूर्यकुमार यादव 9. रवींद्र जडेजा 10. रविचंद्रन अश्विन 11. शारदूल ठाकुर 12. जसप्रीत बुमराह 13. मोहम्मद शमी 14.मोहम्मद सिराज 15. कुलदीप यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अगले 48 घंटे बेहद अहम! पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की महा-बैठक; ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन से पहले ऐतिहासिक डील संभव

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौतेको लेकर एक बहुत बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। दोनों देशों...

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

RELATED NEWS

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...

T20 World Cup 2026: महिला वर्ल्ड कप में भारत का महा-धमाका! पाकिस्तान को चटाई धूल

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने...