fbpx
  Previous   Next
HomeNationइंफाल में उपद्रवी भीड़ ने CM के पैतृक घर को निशाना बनाया,...

इंफाल में उपद्रवी भीड़ ने CM के पैतृक घर को निशाना बनाया, सुरक्षा बलों ने किया नकाम

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खाली पड़े पैतृक घर पर हमले की कोशिश, घाटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हुई घटना

राजधानी इंफाल के बाहरी इलाके में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खाली पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश की. यह घटना घाटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हुई. सुरक्षा बलों ने हवा में फायरिंग करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया. एन बीरेन सिंह इंफाल के केंद्र में एक अलग सुरक्षित आधिकारिक घर में रहते हैं.

untitled design 20230928 231750 0000


एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि “इंफाल के हिंगांग इलाके में मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला करने का प्रयास किया गया. सुरक्षा बलों ने भीड़ को घर से लगभग 100-150 मीटर दूर रोक दिया.” पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इस आवास में कोई नहीं रहता है, हालांकि यह कड़ी सुरक्षा में है.” उन्होंने कहा, “लोगों के दो गुट अलग-अलग दिशाओं से आए और सीएम के पैतृक घर के पास पहुंचे. हालांकि उन्हें रोक दिया गया.”

image 1

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और राज्य पुलिस के बल ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे. अधिकारियों ने विजिबिलिटी कम करने और प्रदर्शनकारियों के लिए आगे बढ़ना कठिन बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में बिजली बंद कर दी. उन्होंने सिंह के घर के पास और बैरिकेड लगा दिए. प्रदर्शनकारियों ने पास की सड़क पर टायर भी जलाए. मौके पर एंबुलेंस देखी गईं, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

191410 ccrtkbkfsh 1687187170

मणिपुर में दो युवकों की मौत को लेकर छात्रों ने मंगलवार और बुधवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था. भीड़ ने गुरुवार की तड़के इंफाल पश्चिम जिले में उपायुक्त कार्यालय में भी तोड़फोड़ की थी और दो वाहनों में आग लगा दी थी. सुरक्षा बलों की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के बाद कल दो जिलों, इंफाल पूर्व और पश्चिम में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया. इन प्रदर्शनकारियों में से अधिकांश छात्र थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...