fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentटीवी के कॉमेडी किंग, कभी नौकर के रोल करने के लिए मिले...

टीवी के कॉमेडी किंग, कभी नौकर के रोल करने के लिए मिले थे 50 रुपए, आज हैं करोड़ों के मालिक, पहचान कौन?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक ऐसे किरदार की तस्वीर जिसमें इन्हें पहचान पाना आपके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी.

टेलीविजन पर जब भी किसी फैमिली कॉमेडी शो का जिक्र होता है तो जहन में सबसे पहला नाम सब टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का आता है, जिसका हर किरदार फैंस के दिल में खास जगह बनाए बैठा है. ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक ऐसे किरदार की तस्वीर जिसमें इन्हें पहचान पाना आपके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी. अगर दिमाग पर ज़ोर डालने के बाद भी आप इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं तो आपको एक हिंट बता देते हैं कि शादीशुदा होने के बाद भी इनका दिल किसी दूसरी लड़की के लिए धड़कता है.

Capture 13

कौन है ये कॉमेडी का किंग
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को जरा गौर से देखिए बढ़ी हुई दाढ़ी और इंटेंस लुक में नजर आ रहा है ये शख्स कौन है? अगर आप गैस नहीं कर पाए तो हम आपको बता दें कि यह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे पॉपुलर और मज़ेदार किरदार जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ही हैं, जो तस्वीर में बेहद अलग अलग रहे हैं. आपको बता दें कि दिलीप जोशी यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल की जिंदगी में कैसा वक्त भी आया जब 1 साल के लिए वो बेरोजगार थे और उनके पास कोई काम नहीं. था तब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था और फिर तारक मेहता ऑफर हुआ मेरी किस्मत चमक गई.

taarak mehta ka ooltah chashmah do you know dilip joshi aka jethalal made his debut with salman khan bhagyashrees maine pyar kiya 001


फिल्म में बने सलमान खान के नौकर
गुजरात के पोरबंदर में जन्में दिलीप जोशी ने बहुत स्ट्रगल के बाद एक बड़ा नाम हासिल किया है. उन्होंने एक बैक स्टेज आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें महज ₹50 मिलते थे. 1989 में उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया में उनके घर पर नौकर रामू का किरदार निभाया था. हालांकि, इस रोल में उन्हें खास पहचान नहीं मिली, इसके अलावा दिलीप जोशी ने हमराज, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420 जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उनके करियर को सबसे बड़ा ब्रेक साल 2008 में टीवी पर आया शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिला, जिससे उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई और आज भी जेठालाल के रूप में घर-घर में पहचाने जाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

संसद सत्र से पहले ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: आज विज्ञान भवन से करोड़ों महिलाओं को बड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी!

भारत की विकास यात्रा में महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में लाने के संकल्प के साथ आज राजधानी दिल्ली का विज्ञान भवन एक ऐतिहासिक गौरव...

इस्लामाबाद में फेल हुई शांति, अब पुतिन संभालेंगे कमान! ट्रंप और तेहरान के बीच रूस बनेगा ‘संकटमोचक’?

मिडिल ईस्ट में जारी बारूदी संघर्ष और कूटनीतिक गतिरोध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस्लामाबाद में...

‘पीछे हटो वरना उड़ा देंगे’: समंदर में ईरान का अल्टीमेटम और अमेरिका की चुनौती, क्या छिड़कर रहेगी महाजंग?

एक तरफ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति की मेज सजी थी, तो दूसरी तरफ समुद्र की लहरों पर...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...