fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsमोदी सरकार ने बताया संसद के विशेष सत्र का एजेंडा, 4 विधेयकों...

मोदी सरकार ने बताया संसद के विशेष सत्र का एजेंडा, 4 विधेयकों को भी दी जाएगी मंजूरी

18 सितंबर से शुरू होने वाले ससंद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे सभी दलों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई गई है.

संसद का विशेष सत्र अगले हफ्ते 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. सरकार ने बुधवार को विशेष सत्र के एजेंडा का खुलासा किया है. पांच दिवसीय सत्र में संसद के 75 साल के इतिहास पर चर्चा की जाएगी. इस दौरान सरकार चार विधेयकों को भी मंजूरी देगी, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित विधेयक भी शामिल है. इस विधेयक को लेकर काफी विवाद है. संसद का विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलेगा.

21 07 2023 parliament monsoon session news 23477834 152748630

लोकसभा सचिवालय के एक बुलेटिन में कहा गया है कि 18 सितंबर को संविधान सभा से शुरू होने वाली 75 वर्षों की संसदीय यात्रा- उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख पर चर्चा होगी. लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, इस सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, डाकघर विधेयक, अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक और प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक को मंजूरी दी जाएगी. बता दें कि भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं. इसे सरकार ने सालभर चलने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर मनाया है.

21 12 2022 pralhad joshi 23266131


18 सितंबर से शुरू होने वाले ससंद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे सभी दलों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई गई है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा, ‘इस संबंध में आमंत्रण संबंधित नेताओं को ई मेल से भेज दिये गए हैं. पत्र भी भेजे जाएंगे.’

1 vSMG9oXmzaMlmsz7w AJBA 1

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने हाल ही में अपने बुलेटिन में बताया था कि संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा. सरकार के कामकाज को देखते हुए यह 22 सितंबर तक चलेगा. इसमें कहा गया है कि सत्र आमतौर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे और फिर दोपहर बाद 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. सचिवालय सूत्रों के अनुसार विशेष सत्र के दौरान दोनों सदनों में प्रश्नकाल और गैर-सरकारी कामकाज नहीं होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बजट 2026 में आम आदमी केंद्र में, नौकरी, इलाज और तकनीक से बदलेगा भारत का रोडमैप, एक क्लिक में सब कुछ जानें।

केंद्रीय बजट 2026-27 ने यह साफ कर दिया है कि सरकार की प्राथमिकता अब सिर्फ आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिक...

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक. सरकार का चौंकाने वाला फ़ैसला

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस मुकाबले पर विराम लग गया है, जिसे दुनियाभर के फैंस सबसे ज्यादा इंतजार के...

IAF के पूर्व कमान को मिला नया प्रमुख, एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया ने संभाला कार्यभार

भारतीय वायु सेना की रणनीतिक रूप से अहम पूर्वी वायु कमान को नया नेतृत्व मिल गया है। एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया ने शिलांग...

RELATED NEWS

IAF के पूर्व कमान को मिला नया प्रमुख, एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया ने संभाला कार्यभार

भारतीय वायु सेना की रणनीतिक रूप से अहम पूर्वी वायु कमान को नया नेतृत्व मिल गया है। एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया ने शिलांग...

कौन हैं सुनेत्रा पवार? अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगी महाराष्ट्र की नई डिप्टी CM

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर नेतृत्व को लेकर मंथन तेज हो गया है और इसी बीच सुनेत्रा पवार का...

महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनीं सुनेत्रा पवार, पीएम मोदी ने दी बधाई

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ लेकर आया, जब सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नई राजनीतिक...