fbpx
  Previous   Next
HomeHealthक्या घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक, जानिए सबसे सटीक...

क्या घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक, जानिए सबसे सटीक जानकारी?

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल वाले लोग आमतौर पर तेल और घी के सेवन से बचते हैं, लेकिन पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात को चुनौती दी है. वह लिखती हैं, “आम धारणा से अलग जब घी का सेवन कम मात्रा में किया जाता है, तो ये कोलेस्ट्रॉल लेवल पर बुरा प्रभाव डाले बिना हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है.” बत्रा के अनुसार, बहुत ज्यादा मात्रा में औषधीय घी सोरायसिस रोगियों में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और अन्य यौगिकों को कम करता है. उनकी स्किन कंडिशन में भी काफी सुधार होता है.

ghee 1024x576 2

घी हाई लिपिड वाले रोगियों में कोलेस्ट्रॉल की रक्षा करता है और कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल, एलडीएल या ट्राइग्लिसराइड लेवल में कोई बदलाव नहीं करता है. घी को लीवर, याददाश्त और घाव भरने पर भी रभावशाली माना जाता है. ऐसा लगता है कि समझदारी से थोड़ा घी खाना शायद कोई बुरा विचार नहीं है.

घी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं जानिए-

ulcerative colitis

आंत की सूजन में कमी: घी ब्यूटिरिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है, एक प्रकार का फैट जो मनुष्यों और जानवरों में अध्ययन के आधार पर कम सूजन और बेहतर पाचन से जुड़ा होता है.

    download 2

    हेल्दी एसिड की प्रचुरता: कुछ शोध से पता चलता है कि घी में संयुग्मित लिनोलिक एसिड होता है जो कैंसर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी कंडिशन के लिए सहायक हो सकता है.

    images 2

    बीटा-कैरोटीन: घी आपके बीटा-कैरोटीन के सेवन को बढ़ा सकता है, जो विटामिन ए के लिए शुरुआती बिंदु की तरह है. विटामिन ए हेल्दी आंखों, त्वचा, इम्यून फंक्शन और बहुत कुछ के लिए जरूरी है.

    front view woman holding heart shape 11zon 1 scaled 1

    हार्ट हेल्थ में फायदेमंद: घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो सूजन को कम कर सकता है और हार्ट डिजीज से सुरक्षा प्रदान कर सकता है.

    ghee 041421 SG 770x533 650x428 2

    नियमित घी की जगह A2 गाय का घी चुनना एक अच्छा विचार है. A2 देसी गाय का घी सबसे शुद्ध है और पूरी तरह से देसी गायों के दूध से आता है. ये घी A2 दूध का उपयोग करके बनाया जाता है, जिसमें केवल A2 बीटा कैसिइन होता है, जो एक प्रकार का प्रोटीन है. ये प्रोटीन भारतीय गाय की नस्लों और भारतीय भैंस, बकरी, भेड़ और ऊंट जैसे अन्य जानवरों के दूध में पाया जाता है. दूसरी ओर, A1 गाय का घी A1 बीटा-कैसिइन या A1 और A2 बीटा-कैसिइन दोनों तरह के दूध से बनाया जाता है. इसलिए घी का सेवन सीमित मात्रा में करें और हेल्दी रहें.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    More News

    लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

    यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

    पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

    कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

    मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

    RELATED NEWS

    डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

    भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

    भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

    ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

    अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

    शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...