fbpx
  Previous   Next
HomeNationचंद्रमा की कक्षा में स्‍थापित हुआ चंद्रयान-3, लक्ष्‍य की ओर बढ़ाया एक...

चंद्रमा की कक्षा में स्‍थापित हुआ चंद्रयान-3, लक्ष्‍य की ओर बढ़ाया एक और कदम .

चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है. अब बस उतरना बाकी

देश का महत्‍वाकांक्षी चंद्रयान मिशन लगातार अपने लक्ष्‍य की ओर बढ़ता जा रहा है. शनिवार को चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया. इसरो ने अपने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है. एजेंसी ने अपने बयान में कहा, “चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है. मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), आईस्ट्रैक (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क), बेंगलुरु से पेरिल्यून पर रेट्रो-बर्निंग का आदेश दिया गया था.” पेरिल्यून अंतरिक्ष यान का चंद्रमा से निकटतम बिंदु है. इसरो की ओर से कहा गया कि कक्षा में दूरी कम करने का ऑपरेशन रविवार को रात 11 बजे किया जाएगा.

1600x960 2063333 mission chandrayaan 3

इसरो ने अपने केंद्रों को उपग्रह से प्राप्‍त एक संदेश भी साझा किया, जिसमें लिखा था, “MOX, ISTRAC, यह चंद्रयान-3 है. मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं.” 14 जुलाई को लॉन्च के बाद से तीन हफ्तों में पांच से अधिक परिवर्तन में, इसरो चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी से दूर और दूर की कक्षाओं में ले जा रहा है.

Chandrayaan 3 changed its orbit 1

इसरो ने शुक्रवार को बताया था कि चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है. एक अगस्त को अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया. इससे पहले, उसने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...