fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsभूकंप के तेज झटके से हिला Delhi -NCR सहित देश के कई...

भूकंप के तेज झटके से हिला Delhi -NCR सहित देश के कई इलाके.

दिल्‍ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों विशेषकर जम्मू कश्मीर और पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. वहीं अफगानिस्‍तान के साथ ही पाकिस्‍तान के कई शहरों में भूकंप के झटके से लोग सहम गए.

देश के कई इलाकों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान के हिंदू कुश में था. दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों विशेषकर जम्मू कश्मीर और पंजाब के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हिंदूकुश का इलाका पहाड़ी इलाका है, जहां पर आबादी बेहद कम है. साथ ही भूकंप की गहराई ज्‍यादा होने के चलते नुकसान की बेहद कम आशंका जताई जा रही है. भूकंप के कारण फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

Earthquake tremors felt across Delhi

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी एक ट्वीट के दौरान जानकारी दी है कि अफगानिस्‍तान के हिंदू कुश इलाके में 9 बजकर 31 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 181 किमी नीचे था अफगानिस्‍तान के साथ ही पाकिस्‍तान के कई शहरों में भूकंप के झटके से लोग सहम गए. इस्‍लामाबाद और लाहौर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए भारत के अमृतसर में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए. भूकंप के कारण कई लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए.

tajikistan earthquake

इससे पहले, आज रात 8:17 बजे अफगानिस्तान में 3.9 तीव्रता का भूकंप आने की भी सूचना है. अफगानिस्तान में अक्‍सर भूकंप आते रहते हैं. खासकर हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में. यह पर्वत श्रृंखला यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है, जो कि भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...