fbpx
  Previous   Next
HomeSportsआखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की...

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

यशस्वी जायसवाल को पहली सीरीज़ में ढंग से वनडे क्रिकेट खेलने का मौक़ा मिला और यशस्वी अपने चौथे वनडे में शानदार मैच विनिंग शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे.

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़ तक ले आए. अपने चौथे ही वनडे में वनडे करियर का पहला शतक लगाकर यशस्वी ने इशारा कर दिया है कि वो लंबी रेस का घोड़ा हैं. दो साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बिताने के बाद यशस्वी जायसवाल को पहली सीरीज़ में ढंग से वनडे क्रिकेट खेलने का मौक़ा मिला और यशस्वी अपने चौथे वनडे में शानदार मैच विनिंग शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे.

image 26

यशस्वी ने 75 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का लगाकर बड़े ही धैर्य से अपनी हाफ़ सेंचुरी पूरी की. और फिर, 111 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्के लगाकर अपने वनडे करियर की पहली सेंचुरी भी पूरी कर ली. मुंबई में रहने वाले बिहार के 23 साल के बांये हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाज़ी में एक अलग क्लास है. सिर्फ़ दो साल पहले वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ अपना पहला टेस्ट खेलने वाले यशस्वी जायसवाल के नाम 28 टेस्ट में 7 शतक और 13 अर्द्धशतक हैं.

image 27

मुश्किल से मिले मौंके को भुनाया
लेकिन विशाखापत्तनम में आख़िरकार पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ पार्टनरशिप उन्हें रास आ गई. रोहित के साथ 155 रन और फिर विराट कोहली के साथ मैच विनिंग साझेदारी खेली. जायसवाल के नाम टेस्ट में 7, वनडे और टी-20 में 1-1 शतक हो गए हैं. लेकिन मौजूदा सीरीज़ में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका की वनडे सीरीज़ की पहली दो पारियों में यशस्वी जायसवाल रांची और रायपुर की पाटा विकेटों पर भी सिर्फ़ 18 और 22 रन ही बना सके. वनडे में डेब्यु करने का मौक़ा भी यशस्वी को इसी साल नागपुर में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मिला जब वो 15 रन ही बना सके थे.

image 28

यशस्वी के शतक से टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ेगी
वनडे में टॉप ऑर्डर में टैलेंट की भीड़ की वजह से जायसवाल को मौक़ा तब मिल पाया जब कप्तान शुभमन गिल चोटिल होकर बाहर हुए. बड़ी बात ये भी है कि अब यशस्वी की शतकीय पारी के बाद अगली वनडे सीरीज़ में कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच टॉप ऑर्डर के लिए प्लेइंग XI का चयन गौतम गंभीर और पार्टी के लिए मुश्किल होने वाला है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अगले ही महीने शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में प्लेइंग XI में ख़ासकर ओपनर्स का चुनाव बेहद दिलचस्प साबित होने वाला है.

image 29

उम्दा औसत और स्ट्राइक रेट
अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट, वनडे और टी-20 में शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी के नाम लिस्ट-A और फ़र्स्ट क्लास-दोनों ही फॉर्मैट में औसत 50 से ज़्यादा है. टेस्ट में भी उनका औसत 49 से ज़्यादा है. जबकि, अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 165 के करीब और घरेलू टी-20 में SR 150 से ज़्यादा है. यशस्वी सभी फॉर्मैट के उम्दा खिलाड़ी हैं और आनेवाले दिनों में हर फॉर्मैट में टीम इंडिया का चमकता सितारा. विशाखापत्तनमें यशस्वी के बल्ले ने वनडे में रनों का स्वाद चख लिया है.

image 30

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘आज साइन होगी पीस डील, तुरंत खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट’—अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

महीनों से जारी भीषण सैन्य टकराव और भारी कूटनीतिक रस्साकशी के बाद, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) से दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी और...

IND vs AFG : कप्तान शुभमन गिल का धमाका, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा; सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बेहद धमाकेदार अंदाज में किया है। धर्मशाला...

PM Modi France Visit: फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक विदेश यात्रा के पहले चरण में फ्रांस के खूबसूरत शहर नीस (Nice) पहुंचे। इस यात्रा...

RELATED NEWS

FIFA World Cup 2026 Begins: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ का धमाकेदार आगाज!

दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। खेल जगत के सबसे बड़े और भव्य महाकुंभ यानी फीफा विश्व...

ICC World Cup 2027 Schedule: सामने आई वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें! 4 अक्टूबर से शुरू होगा महाकुंभ, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) को लेकर एक बेहद बड़ा और...

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...